इंदौर हिट-एंड-रन हादसा, दोस्त के जन्मदिन पर केक लाने की जल्दबाजी में टक्कर मारकर भागा BMW ड्राइवर
Indore Hit-and-Run Accident: इंदौर में 28 वर्षीय व्यक्ति को अपनी बीएमडब्ल्यू कार से स्कूटर पर सवार दो महिलाओं को टक्कर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना 14 सितंबर की रात को खजराना पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई थी। जब आरोपी गजेंद्र प्रताप सिंह गुर्जर एक दोस्त को जन्मदिन का केक देने के लिए जा रहा था।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह के अनुसार गजेंद्र प्रताप सिंह गुर्जर ने गलत लेन में गाड़ी चलाते हुए महिलाओं के स्कूटर को टक्कर मारी। जिसके बाद वह अपनी क्षतिग्रस्त कार को मौके पर छोड़कर भाग गया। हादसे में 25 वर्षीय दीक्षा जादौन और 24 वर्षीय लक्ष्मी तोमर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई।

गजेंद्र प्रताप सिंह गुर्जर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गुर्जर ने यह बीएमडब्ल्यू कार चंडीगढ़ के एक व्यक्ति से समझौते के तहत खरीदी थी।
दुर्घटना के बाद कार इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी कि वह अब चलाने योग्य नहीं थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications