Indian Railway: यूटीएस ऑन मोबाइल एप्प यात्रियों के बीच हो रहा लोकप्रिय, यात्रियों को लंबी कतार से मिली राहत

Indian Railway: रेलवे द्वारा यात्रियों के लिए शुरू की गई यूटीएस मोबाइल एप्प से ऑनलाइन अनारक्षित टिकट की सुविधा अब यात्रियों के बीच में लोकप्रिय हो गई है। पश्चिम मध्य रेल में तीनों मण्डलों के वाणिज्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के परिणामस्वरूप नवम्बर माह में अब तक केवल यूटीएस एप्प से बुक कुल 51,700 टिकटों से 4 लाख 367 यात्रियों ने यात्रा की, जिससे रेलवे को 66 लाख 96 हजार 435 रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

स्टेशनों पर लंबी लाइन से बचने के लिए रेलवे द्वारा यूटीएस ऑन मोबाइल एप्प सर्विस शुरू की गई। पश्चिम मध्य रेल के सभी स्टेशनों पर ऑनलाइन जनरल टिकट के लिए यूटीएस मोबाइल एप्प की सुविधा दी जा रही है। यात्रियों के बीच इस एप्प की लोकप्रियता बढ़ने के साथ-साथ अनारक्षित टिकट लेने के आंकड़ों में भी काफी वृद्धि हुई है।

 indian-railway-uts-on-mobile-app

जबलपुर मंडल में इस एप्प के माध्यम से नवम्बर माह के दौरान अब तक कुल 15,086 बुक टिकट से 2 लाख 21 हजार 3 यात्रियों ने यात्रा की जिससे रेलवे को 24 लाख 8 हजार 165 रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ। भोपाल मंडल में भी इस एप्प के माध्यम से नवम्बर माह में अब तक कुल 15,514 बुक टिकट से 1 लाख 2 हजार 275 यात्रियों ने यात्रा की, जिससे रेलवे को 20 लाख 34 हजार 465 रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इसी प्रकार कोटा मंडल में भी यूटीएस मोबाइल एप्प के द्वारा नवम्बर माह में अब तक कुल 21,100 बुक टिकट से 77 हजार 89 यात्रियों ने यात्रा की, जिससे रेलवे को 22 लाख 53 हजार 5 रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

यह एप Android एवं IOS दोनों ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है यानि इस एप्प का उपयोग Android एवं IOS आधारित मोबाइल पर किया जा सकता है। इसका उपयोग करने के लिए उपयोगकर्ता को पहले यह एप्प प्ले स्टोर या एप्प स्टोर से डाउनलोड करना होगा, डाउनलोड करने के पश्चात् इसमें उपयोगकर्ता को अपना पंजीकरण करना होगा पंजीकरण के लिए उपयोगकर्ता को मोबाइल नंबर, नाम, पासवर्ड, जेंडर, जन्मतिथि एवं पहचान पत्र इत्यादि की आवश्यकता होगी। पंजीकरण के पश्चात् उपयोगकर्ता इस एप्प के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक कर सकते हैं।

इस यूटीएस ऑन मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से यात्रा टिकट, प्लेटफार्म टिकट, मासिक (MST), त्रैमासिक (QST), अर्द्धवार्षिक (HST) एवं वार्षिक सीजन टिकट (YST) बनाई जा सकती हैं एवं इन सीजन टिकटों का नवीनीकरण भी किया जा सकता है। यह एप्प जियोफ़ेंसिंग आधारित एप्प है अतः टिकट बुकिंग के लिए ट्रैक एवं स्टेशन परिसर से लगभग 20-50 मीटर की दूरी से ही टिकट बुक करें। इससे सम्बंधित अधिक जानकारी वेबसाइट www.utsonmobile.indianrail.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।

यूटीएस ऑन मोबाइल एप्प के माध्यम से टिकट बुक करने से यात्रियों को प्रोत्साहन एवं सेल्फ टिकटिंग को बढ़ावा मिल रहा है और साथ ही यात्रियों को काउंटर टिकट की लाइन में लगने से निजात मिल रही है। इस एप्प पर किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 से संपर्क कर सकते हैं। रेल प्रशासन ने अनारक्षित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों से अपील की है कि वे मोबाइल टिकटिंग एप्प पर यूटीएस के उपयोग को बढ़ावा दें और उपयोग से जुड़े हितों का लाभ उठाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+