Indian Railway: आगरा अछनेरा जंक्शन पर इन 7 जोड़ी रेलगाड़ियों स्टॉपेज खत्म, अप्रैल 2024 से रहेगा मार्ग परिवर्तित
Indian Railway: नए साल में यदि आप उत्तर प्रदेश आगरा जिले के अछनेरा जंक्शन की यात्रा कर रहे हैं, एक बार रेलवे से जरुर जानकारी ले लें। अप्रैल 2024 से सात जोड़ी रेलगाडियां बदले हुए मार्ग से जाएगी। इसकी सूची जारी कर दी गई हैं।
रेलवे द्वारा अछनेरा कोर्ड नई लाईन के कारण विभिन्न ट्रेनें अछनेरा जाने के स्थान पर परखम-चिकसाना-परखम से सीधे गुजरेगी। इस कारण इन 7 जोड़ी ट्रेनों का अछनेरा स्टेशन पर ठहराव को समाप्त किया जा रहा है।

अछनेरा कोर्ड लाईन के निर्माण से अछनेरा में लोको रन डाउन में लगने वाले समय की बचत होगी और रेलसेवाओं की औसत गति में बढोतरी होगी। अछनेरा कोर्ड लाईन से गुजरने के कारण निम्नानुसार ट्रेनों का अछनेरा स्टेशन पर ठहराव बन्द किया जा रहा है-
1. गाड़ी संख्या 20921/20922 बांद्रा टर्मिनल-लखनऊ-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस, बांद्रा टर्मिनल से दिनांक 13.04.2024 से एवं लखनऊ से दिनांक 14.04.2024 से मथुरा-परखम-चिकसाना-भरतपुर होकर संचालित होगी।
2. गाड़ी संख्या 19715/19716 जयपुर/ढेहर का बालाजी-गोमतीनगर-जयपुर/ढेहर का बालाजी एक्सप्रेस, जयपुर/ढेहर का बालाजी से दिनांक 12.04.2024 से एवं गोमतीनगर से दिनांक 10.04.2024 से मथुरा-परखम-चिकसाना-बांदीकुई होकर संचालित होगी।
3. गाड़ी संख्या 19401/19402 अहमदाबाद-लखनऊ-अहमदाबाद एक्सप्रेस, अहमदाबाद से दिनांक 15.04.2024 से एवं लखनऊ से दिनांक 16.04.2024 से मथुरा-परखम-चिकसाना-बांदीकुई होकर संचालित होगी।
4. गाड़ी संख्या 19615/19616 उदयपुर सिटी-कामख्या-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस, उदयपुर से दिनांक 15.04.2024 से एवं कामख्या से दिनांक 11.04.2024 से मथुरा-परखम-चिकसाना-बांदीकुई होकर संचालित होगी।
5. गाड़ी संख्या 19409/19410 अहमदाबाद-गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस, अहमदाबाद से दिनांक 11.04.2024 से एवं गोरखपुर से दिनांक 15.04.2024 से मथुरा-परखम-चिकसाना-बांदीकुई होकर संचालित होगी।
6. गाड़ी संख्या 19669/19670 उदयपुर सिटी-पाटलीपुत्रा-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस, उदयपुर सिटी से दिनांक 10.04.2024 से एवं पाटलीपुत्रा से दिनांक 12.04.2024 से मथुरा-परखम-चिकसाना-भरतपुर होकर संचालित होगी।
7. गाड़ी संख्या 09451/09452 गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल, गांधीधाम से दिनांक 12.04.2024 से एवं भागलपुर से दिनांक 15.04.2024 से मथुरा-परखम-चिकसाना-भरतपुर होकर संचालित होगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेन की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशनों, रेल मदद 139 एवं ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करें।
-
Bhopal Accident: भोपाल में देर रात क्या हुआ? बैरसिया रोड पर भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, जानिए पूरा हादसा -
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
MP News: पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? जानिए सच—भोपाल समेत पूरे MP में कितना स्टॉक, क्या अभी भरवाना जरूरी? -
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
भारतीय रेलवे की रिफॉर्म एक्सप्रेस : माल ढुलाई में साल्ट और ऑटो और यात्री रिजर्वेशन नियमों के बदलाव -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर












Click it and Unblock the Notifications