MP News: रेलवे लाइन का जल्द पूरा होगा काम, इन जिलों की राह होगी आसान
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे अशोक कुमार मिश्र एवं सांसदों के साथ बैठक का आयोजन मंडल कार्यालय रतलाम के समिति कक्ष में 28 फरवरी, 2025 को संपन्न हुआ।
बैठक की शुरूआत अतिथियों के स्वागत से किया गया, तथा उसके उपरांत पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र द्वारा स्वागत उद्बोधन में पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया गया।

अतिथियों द्वारा सर्वसम्मति से सावित्री ठाकुर, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री को बैठक का अध्यक्ष चुना गया तथा तथा बैठक का आयोजन सावित्री ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
सांसदों एवं उनके प्रतिनिधियों को मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से रतलाम मंडल की उपलब्धियों सहित संरक्षा, सुरक्षा एवं अधोसंरचनात्मक विकास के संदर्भ में किए जा रहे कार्यों को बताया गया। वर्तमान समय में रतलाम मंडल पर संरक्षा, सुरक्षा एवं यात्री सुविधा के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए किये जा रहे कार्यों की माननीय सांसदों द्वारा सराहना की गई।
सांसदों द्वारा रतलाम मंडल के विभिन्न मुद्दों जैसे- नीमच-रतलाम खंड का दोहरीकरण, इंदौर दाहोद नई रेल लाइन, महू सनावद आमान परिवर्तन कार्य को शीघ्रता से पूरा करने, उज्जैन एवं इंदौर स्टेशन के पुनर्विकास कार्य को शीघ्रता से करने, रतलाम-इंदौर वाया फतेहाबाद के साथ उज्जैन-फतेहाबाद खंड का दोहरीकरण करने के साथ ही विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों पर स्टॉपेज, ट्रेनों के विस्तार, इंदौर एवं उज्जैन से नई ट्रेने आरंभ करने के साथ ही यात्री सुविधा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। सांसदों के द्वारा 2028 में उज्जैन में आयोजित होने वाली सिंहस्थ मेला के लिए भी अलग से बैठक करने एवं उस संबंध में की जाने वाली तैयारियों की चर्चा करने के लिए सुझाव भी दिये गये।
महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे अशोक कुमार मिश्र ने सांसदों एवं सांसद प्रतिनिधियों के मुद्दों को ध्यान पूर्वक सुनकर सभी सदस्यों को आश्वस्त किया कि, आपके सुझावों पर विचार कर तथा उचित निर्णय लेकर आपको यथाशीघ्र सूचित किया जाएगा।
इस बैठक में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, माननीय सांसद मंदसौर सुधीर गुप्ता, माननीय सांसद इंदौर शंकर लालवानी, माननीय सांसद दाहोद जसवंत सिंह भाभोर, सांसद खंडवा ज्ञानेश्वर पाटिल, सांसद भोपाल आलोक शर्मा, राज्य सभा सांसद कविता पाटीदार एवं राज्य सभा सांसद बंशीलाल गुर्जर शामिल हुए। सांसद उज्जैन अनिल फिरोजिया एवं सांसद चित्तौड़गढ़ सीपी जोशी के प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल हुए।
ये भी पढ़े- MP News: चना, मसूर और सरसों का उपार्जन होगा शुरू, अबकी बार कितना मिलेगा भाव, जानिए












Click it and Unblock the Notifications