Bhopal Railway news: यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बढ़ाई सुविधा, फेस्टिव सीजन में ट्रेनों की अवधि बढ़ी
Railway News: भोपाल संभाग में रेलवे से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है दरअसल, रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त यात्री बाहर क्लियर करने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए भोपाल मंडल के बीना गंजबासौदा, विदिशा और संत हिरदारामनगर से होकर गुजरने वाली कई विशेष गाड़ियों की अवधि बढ़ाई गई है।
09321 डॉ अंबेडकर नगर श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस की सेवा 30 नवंबर तक बढ़ाई गई है। 09322 श्री माता वैष्णो देवी कटरा डॉक्टर अंबेडकर नगर एक्सप्रेस की सेवा 01 दिसंबर तक बढ़ाई गई है।

- 09493 अहमदाबाद पटना की सेवा 25 अगस्त तक बढ़ाई गई है।
- 09494 पटना अहमदाबाद किस सेवा 27 अगस्त तक बढ़ाई गई है।
- 04715 04716 बीकानेर साइन नगर शिरडी बीकानेर स्पेशल एक्सप्रेस के दोनों दिशाओं में पांच पांच फेरे बढ़ाए गए हैं।
- सर एम एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु दानापुर साप्ताहिक स्पेशल, 02 अगस्त तक अधिसूचित थी अब 09 अगस्त को एक ट्रिप और चलेगी।
- दानापुर कर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरू साप्ताहिक स्पेशल 06 अगस्त को एक ट्रिप और चलेगी।
- सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु दानापुर साप्ताहिक स्पेशल 03 एवं 10 अगस्त को दो ट्रिप और चलेगी।
- दानापुर सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल टर्मिनल बैंगलोर साप्ताहिक स्पेशल 02 एवं 09 अगस्त को दो ट्रिप और चलेगी।
- बेंगलुरु दानापुर साप्ताहिक स्पेशल 04 एवं 11 अगस्त को दो ट्रिप और चलेगी।












Click it and Unblock the Notifications