अशोकनगर में वितरित कर दिए गए गलत साइज के 1 लाख 20 हजार राष्ट्रीय ध्वज

अशोकनगर में हर घर तिरंगा अभियान के लिए वितरण करने भेज दिए गए गलत आकार वाले तिरंगे, जानकारी मिलने पर मत गया हड़कंप

अशोकनगर, 11 अगस्त। 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत अशोकनगर में वितरित होने आए तकरीबन 1 लाख 20 हजार गलत साइज के तिरंगों को लेकर हड़कंप मच गया है। नगरीय निकाय और जनपद कार्यालय स्तर पर इन झंडों के वितरण के लिए काउंटर भी शुरू कर दिए गए थे लेकिन तभी इस बात का पता लगा की सभी तिरंगे गलत साइज के हैं। यह पता लगते ही तिरंगा वितरण का कार्य रोक दिया गया।

national flag

राष्ट्रीय ध्वज की लंबाई और चौड़ाई में है गड़बड़ी
राष्ट्रीय ध्वजों को काउंटर बनाकर वितरित करने की तैयारी कर ली गई थी लेकिन सभी राष्ट्रीय ध्वज के साइज की जांच की गई तो इस बात का खुलासा हो गया कि ध्वज संहिता के अनुरूप राष्ट्रीय ध्वज की लंबाई और चौड़ाई सही नहीं है। लंबाई और चौड़ाई में काफी अंतर है। यह जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया।

सभी जगहों से वापस बुलाए गए गलत साइज के राष्ट्रीय ध्वज
जब इस बात का खुलासा हो गया कि वितरित करने के लिए लाए गए राष्ट्रीय ध्वज गलत साइज के हैं तो जितने भी काउंटर तिरंगा वितरण के लिए लगाए गए थे, उन सभी काउंटर से गलत साइज वाले तिरंगा को वापस मंगाने का कार्य किया गया। तकरीबन 1 लाख 20 हजार गलत साइज के तिरंगे वापस मंगाए गए।

केंद्र सरकार से आए थे गलत साइज वाले तिरंगे
जानकारी के अनुसार जिन गलत साइज वाले तिरंगा को जिले में वितरण के लिए भेजा गया था, यह सभी तिरंगे केंद्र सरकार की तरफ से भेजे गए थे। केंद्र सरकार से भेजे गए इन तरंगों को जिला पंचायत में भेजा गया और जिला पंचायत से इन तरंगों को वितरण के लिए जनपद पंचायत और नगरीय निकायों में सप्लाई किया गया था।

अब जिले के लिए मंगाए गए दूसरे तिरंगे
गलत साइज के तरंगों को वापस भेज दिया गया है और नए तिरंगों की डिमांड कर दी गई है। जिला प्रशासन को उम्मीद है कि जल्द ही मापदंडों के हिसाब से तैयार किए गए राष्ट्रीय ध्वज उन्हें उपलब्ध हो जाएंगे और इसके बाद उन्हें जल्द से जल्द जिलेभर में वितरित भी कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+