Bhopal News: मनाली में भोपाल की युवती की हत्या, गर्लफ्रेंड का शव बैग में ले जाते पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
Bhopal News: भोपाल की एक युवती की हिमाचल प्रदेश के मनाली में हत्या कर दी गई। आरोपी शव को ट्रॉली बैग में डालकर होटल से ले जाने की कोशिश कर रहा था। होटल स्टाफ को संदेह हुआ, और जब उन्होंने पूछताछ की, तो आरोपी बैग छोड़कर भाग गया। बाद में स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
हिमाचल के कुल्लू जिले के एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि भोपाल की रहने वाली 26 साल की युवती 13 मई को घूमने आई थी। वह मनाली के गोंपा रोड स्थित एक होटल में अपने दोस्त विनोद ठाकुर के साथ ठहरी थी। युवती बिना बताए घर से निकली थी। दोनों ने 13 मई को चेक इन किया था और 15 मई की शाम को चेक आउट करना था।

इसी दौरान विनोद अकेला ही होटल से निकला, उसके हाथ में भारी भरकम बैग था। स्टाफ ने पुलिस को सूचना देने के लिए बैग के संदेह के साथ, आरोपी ने बैग छोड़ दिया और भाग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली, जिसमें युवती का शव मिला। पुलिस ने 16 मई को कुल्लू के बिजौरा से उसे गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने आपसी विवाद के बाद हत्या की बात कही है।
पुलिस को बताया गया कि आरोपी ने युवती को अपनी गर्लफ्रेंड बताया। दोनों ने मनाली में होटल बुक किया और होटल के 302 नंबर कमरे में रुके थे। आरोपी की तलाश में पुलिस ने दो टीमें गठित की। पुलिस ने घेराबंदी कर झीड़ी में एचआरटीसीबी की बस में आरोपी को दबोच लिया। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ कर कारणों का पता लगाया जा रहा है।

शीतल 5 मई की सुबह अचानक हुई थी गायब- भाई
पिता कैलाश ऑटो रिक्शा चलाते हैं, जबकि रोहित ट्रैवल्स का काम करता है। रोहित ने बताया कि शीतल 5 मई की सुबह अचानक गायब हो गई। काफी तलाश के बाद भी जब नहीं मिली तो शाहपुरा थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। रोहित ने बताया कि विनोद पैसों के लिए शीतल को ब्लैकमेल कर रहा था। शीतल ने मुझसे कहा था कि भैया, मेरे साथ गलती हुई है।

होटल के सीसीटीवी खराब थे और दोनों की प्रॉपर एंट्री भी नहीं हुई थी। होटल मैनेजमेंट की ओर से सिर्फ युवती का आधार कार्ड लेकर ही औपचारिकता पूरी की गई, जबकि युवक से दस्तावेज नहीं लिए गए थे। एसपी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो सकेगा।
युवती भोपाल के नूतन कॉलेज से ग्रेजुएट थी और उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए आरोपी से हुई थी। वह बिना बताए 5 मई को सुबह 11.30 बजे घर से निकली थी। 8 मई को परिजनों ने शाहपुरा थाने में दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो उनकी बेटी बच सकती है। वहीं इस मामले में शाहपुरा थाने के प्रभारी रघुनाथ सिंह ने बताया कि युवती की गुमशुदगी परिजनों ने दर्ज नहीं कराई थी और थाने में कोई सूचना नहीं दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications