बच्चे रोते रहे और अर्ध नग्न पिटती रही मां, ससुरालियों ने दी महिला को सजा
शिवपुरी में एक महिला को उसके ससुराल वालो ने अर्धनग्न करके उसके बच्चो के सामने जंमकर पीटा, बच्चे रोते रहे और ससुराल वाले उउनकी मां को पीटते रहे
शिवपुरी, 11 जुलाई। छोटे-छोटे बच्चे रोते बिलखते रहे और उनके सामने उनकी ही मां अर्धनग्न हालत में मार खाती रही। मां को पीटने वाला कोई और नहीं बल्कि इन बच्चों के पिता, दादी और चाचा थे, जिन्होंने बेरहमी से बच्चों की मां को अर्ध नग्न करके जमकर पीटा। पूरा मामला शिवपुरी के ग्राम हरिपुर का है।

मायके वालों के सहयोग से महिला ले रही थी प्लॉट
हरिपुर में रहने वाली सविता नाम की महिला अपने ससुराल पक्ष के लोगों को बिना बताए बदरवास में एक प्लॉट ले रही थी। इस प्लॉट को लेने में सविता के मायके पक्ष के लोग सहयोग कर रहे थे। किस्तों में लिए गए इस प्लॉट की रकम धीरे धीरे सविता मायके वालों के सहयोग से चुका रही थी और सिर्फ प्लॉट की दो किस्त बाकी रह गई थी लेकिन इतने में ससुराल वालों को सविता के द्वारा प्लॉट लिए जाने वाली बात का मालूम चल गया और फिर बवाल हो गया।
सविता को अर्धनग्न कर जमकर पीटा
प्लॉट लेने की खबर जैसे ही सविता के पति और देवर को लगी तो सभी ने इस बात का विरोध किया लेकिन सविता पीछे हटने को तैयार नहीं हुई। यह बात ससुराल वालों को इतनी नागवार गुजरी कि सविता के पति तुलसी, देवर प्रहलाद और सविता की सास गुड्डी ने सविता को जमकर पीटा।
बच्चों के सामने मां को अर्धनग्न करके पीटते रहे ससुराल वाले
सविता को उसके छोटे-छोटे बच्चों के सामने ही ससुराल वालों ने अर्धनग्न कर दिया और सविता को ससुराल वालों ने जमकर पीटना शुरू कर दिया। घर के आंगन में ही सविता को पटक-पटक कर उसकी मारपीट की गई। यह सब देखकर छोटे-छोटे बच्चे रोते बिलखते रहे और अपनी मां को पिटने से बचाते रहे लेकिन इन बच्चों की किसी ने एक नहीं सुनी और बच्चों की मां पर ससुराल पक्ष के लोग लात-घूंसे बरसाते रहे।
सविता की मारपीट का वीडियो भी बनाया
ससुराल पक्ष के लोगों ने सविता को अर्धनग्न करके उसके साथ जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं सविता के साथ हो रही मारपीट का वीडियो भी बना लिया। पीड़ित सविता ने इस बात की शिकायत थाने में भी की जिस पर से पुलिस ने सविता के पति, सास और देवर पर एफआईआर दर्ज कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications