श्योपुर-बड़ौदा की पार्वती जलावर्धन योजना का केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने किया भूमिपूजन

श्योपुर में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने किया जलावर्धन योजना के लिए भूमिपूजन, 18708 परिवारों को मिलेगा 24 घंटे पानी।

श्योपुर, 30 मई। श्योपुर और बड़ौदा के 18708 परिवारों को अब 24 घंटे पानी मिलेगा। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जलावर्धन योजना का भूमिपूजन करके इस योजना के कार्य का शुभारंभ कर दिया है। 178.28 करोड़ की लागत से यह जलावर्धन योजना 3 साल में तैयार हो जाएगी। इसके बाद श्योपुर और बड़ौदा के लोगों को 24 घंटे पानी मिलेगा।

NARENDRA SINGH TOMAR
जलावर्धन योजना के भूमिपूजन के लिए रविवार की देर शाम को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी श्योपुर पहुंचे। श्योपुर और बड़ौदा के लिए स्वीकृत की गई इस जलावर्धन योजना में पानी की क्षमता 25.7 एमएलडी तय की गई है।
CROWED
केंद्रीय मंत्री ने कहा-'पहले की सरकारों ने नहीं किया काम'
जलावर्धन योजना के भूमिपूजन के अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पहले की सरकारों ने काम नहीं किया है लेकिन बीजेपी विकास करती है और इसी बात का यह उदाहरण है कि श्योपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर स्टेट हाईवे रोड और मेडिकल कॉलेज समेत तमाम सौगातें दी गई है, इसके साथ ही पानी की समस्या को दूर करने के लिए अब जलावर्धन योजना को भी मंजूरी दी गई है।
सीएम शिवराज सिंह चौहान भी कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़े
जलावर्धन योजना के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी वर्चुअल रूप से जुड़े। सीएम ने लोगों को संबोधित भी किया। अपने संबोधन में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वह श्योपुर में अब बिजली के साथ पानी की भी कमी नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना से श्योपुर के 14785 परिवार और बड़ौदा के 3293 परिवारों को लाभ मिलेगा।
परियोजना के तहत 17 टंकियों का होगा निर्माण
इस परियोजना के तहत 17 टंकियों का निर्माण भी किया जाएगा। पानी को श्योपुर और बड़ौदा लाने के बाद इन्हें ओवरहेड टैंक में रखा जाएगा। ओवरहेड टैंक में पानी को रखने के लिए 9 टैंक भी बनाए जाएंगे जबकि पहले से ही 8 टैंक प्रशासन द्वारा चिन्हित किए जा चुके हैं। कुल मिला कर श्योपुर और बड़ौदा में पानी की सप्लाई 17 टैंकों के जरिए की जाएगी।
मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी करेगी इस परियोजना का काम
जलावर्धन योजना का काम मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी करेगी। इस योजना को पूरा करने का लक्ष्य 3 साल रखा गया है। खास बात यह है कि 10 साल तक संधारण व संचालन का काम करना भी संविदाकार कंपनी का जिम्मा रहेगा।
जलावर्धन योजना के लिए बिछाई जाएगी 150 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन
18708 परिवारों को 24 घंटे पानी देने के लिए तैयार की गई इस योजना के लिए 150 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसी पाइप लाइन के जरिए पार्वती नदी का पानी फिल्टर करके सप्लाई किया जाएगा। पानी फिल्टर करने के लिए बड़ोदिया बिंदी गांव के पास एक फिल्टर प्लांट भी बनाया जाएगा। श्योपुर को 21.2 और बड़ौदा को 4.5 एमएलडी पानी दिया जाएगा।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+