अगर एक बार मौका मिल गया न तो कांग्रेस आपके कपड़े भी फाड़ देंगी, महिला सशक्तीकरण बना भाजपा की पहचान: PM मोदी

PM Modi Ratlam News: पीएम मोदी ने कहा कि देश हो या मध्यप्रदेश, कांग्रेस झूठी घोषणाओं का भोंपू ही बजाती है। मध्यप्रदेश के विकास के लिए ठोस रोड मैप क्या है, यह कांग्रेस को पता ही नहीं है और वो इतनी दूर की सोच भी नहीं सकती। कांग्रेस के नेता फिल्मी हैं, उनके डायलॉग भी फिल्मी हैं, घोषणाएं भी फिल्मी है। जब किरदार फिल्मी है तो सीन भी फिल्मी होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रतलाम में आयोजित जन सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के दो नेताओं के बीच कपड़े फाड़ने की कांपिटीशन चल रहा है। अभी तो यह फिल्म का ट्रेलर है, अगर एक बार मौका मिल गया न तो कांग्रेस आपके कपड़े भी फाड़ देंगी। 3 दिसंबर को भाजपा की जीत के बाद कांग्रेस की असली पिक्चर दिखेगी।

In Ratlam, Narendra Modi said that if Congress gets a chance, it will tear your clothes.

इसलिए ' एमपी के मन में है मोदी' और ' मोदी के मन में एमपी'

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि यह भाजपा ही है, जिसने एमपी को एग्रीकल्चर में इतना आगे बढ़ाया। यह भाजपा ही है जिसने एमपी को रोड और रेल नेटवर्क में आगे बढ़ाया। यह भाजपा ही है, जिसने एमपी में औद्योगिक विकास किया और इसे आधुनिक शिक्षा का हब बनाया। इसलिए एमपी के लोग भाजपा पर अटूट विश्वास करते हैं। आज भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है, लेकिन एमपी का भाजपा पर भरोसा तब से है, जब देश में भाजपा को बहुत कम लोग जानते थे।

उन्होंने कहा कि आज केंद्र में लगभग 10 सालों से भाजपा की सरकार है। वह भाजपा सरकार जिसने भारत को विश्व में पांचवें नंबर की आर्थिक शक्ति बना दिया। वह भाजपा सरकार जिसने कोरोना के इतने बड़े संकट में देश को पिछड़ने नहीं दिया। वह भाजपा सरकार जिसके कार्यकाल में देश ने चंद्रमा पर अपना झंडा गाड़ा। आज भारत के गौरव को नई बुलंदी मिली है, नई पहचान मिली है। इसमें मध्यप्रदेश का भी बहुत बड़ा योगदान है और इसलिए 'एमपी के मन में मोदी' है और ' मोदी के मन में एमपी'।

In Ratlam, Narendra Modi said that if Congress gets a chance, it will tear your clothes.

कांग्रेस सिर्फ परिवारवाद का परचम लहरा सकती है

मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप राजस्थान और छत्तीसगढ़ में देखिए, पांच सालों में इन्होंने क्या हाल कर दिया है। इन राज्यों में कांग्रेस का मतलब हजारों करोड़ के घोटाले। कांग्रेस का मतलब अपराधियों का बोलबाला। कांग्रेस मतलब गरीबों से विश्वासघात। कांग्रेस मतलब राज्य में दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों पर अत्याचार। कांग्रेस मतलब राज्य को बीमार बनाने की गारंटी। ये सभी काम कांग्रेस के चरित्र में शामिल हो गए हैं, उसका स्वभाव बन गए हैं और उसके खून का हिस्सा बन गए हैं।

मोदी ने कहा कि आपको पता है, कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेता यहां क्यों आपस में लड़ रहे हैं? ये सीएम की कुर्सी के लिए नहीं लड़ रहे, बल्कि इनके बीच अपने बेटों के लिए कपड़ा फाड़ चल रही है। लड़ाई इस बात की है कि किसका बेटा मध्यप्रदेश कांग्रेस पर कब्जा करेगा। श्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ परिवारवाद का परचम लहरा सकती है, मध्यप्रदेश का परचम लहराना कांग्रेस के बस की बात नहीं है।

In Ratlam, Narendra Modi said that if Congress gets a chance, it will tear your clothes.

पांच साल के लिए बढ़ेगी गरीब कल्याण अन्न योजना

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह भाजपा ही है, जिसने कोरोना संकट में भी गरीबों को मुफ्त राशन देने की योजना बनाई। भूख क्या होती है यह गरीबी से निकला व्यक्ति ही महसूस कर सकता है। उन्होंने कहा कि देश में कोई भी माता-पिता को अपने बच्चे को भूख से तड़पता न देखें, मोदी इसकी गारंटी बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना के तहत देश में पिछले 3 सालों से गरीबों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक महीने के बाद इस योजना का समय पूरा हो रहा है। देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने वाली यह योजना दिसंबर में पूरी हो जाएगी। लेकिन मोदी का निश्चय है, आने वाले 5 साल के लिए इसको और बढ़ाया जाएगा, ताकि अगले पांच सालों तक मेरे 80 करोड़ मेरे देशवासियों का चूल्हा जलता रहे। गरीबों को राशन मुफ्त में मिलता रहेगा और उससे जो पैसे बचेंगे वो जीवन की अन्य जरूरतों पर खर्च किए जाएंगे।

महिला सशक्तीकरण बना भाजपा की पहचान

मोदी ने कहा कि भाजपा सरकारों की हर योजना के मूल में माता, बहन और बेटियां हैं। शौचालय के अभाव में, गैस कनेक्शन के अभाव में, बिजली और पानी के अभाव में सबसे ज्यादा परेशानी इन्हें ही होती है। उज्ज्वला योजना के कारण दलित, आदिवासी और पिछड़े परिवारों की करोड़ों बहनों को धुएं से मुक्ति मिली है। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिन पहले रक्षाबंधन पर उज्जवला की लाभार्थी बहनों के लिए गैस सिलेंडर 500 रुपये सस्ता किया गया है। बहनों को पानी के लिए घर से दूर न जाना पड़े इसका बीड़ा भी आपके इस भाई ने उठाया है। हर घर नल अभियान के तहत पानी पहुंचाया जा रहा है। बहनों के जनधन खाते खोले गए और इस खाते के माध्यम से ही बहनों-बेटियों तक सहायता पहुंचाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की लाडली लक्ष्मी और लाडली बहना योजना की प्रशंसा पूरे देश में हो रही है। गर्भवती माताओं को अच्छा पोषण मिले, इसके लिए भी मातृवंदना योजना चलाई जा रही है और प्रदेश की लाखों बहनों को 1600 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। श्री मोदी ने कहा कि माता-बहनों के सशक्तीकरण की सच्ची कोशिश भाजपा सरकार की पहचान बन गई है और भाजपा ने महिलाओं को दी गई अपनी एक-एक गारंटी पूरी की है। महिलाओं के लिए विधानसभा और लोकसभा में 33þ आरक्षण की बात कांग्रेस बरसों तक लटकाती रही। हमने नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं की इस मांग को पूरा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+