Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP Election 2023: वचन पत्र में कांग्रेस करेगी आदिवासियों को सुरक्षा देने का वादा, पेसा एक्ट का निकालेगी तोड़

MP Assembly Election 2023: कांग्रेस अपने वचन पत्र में आदिवासियों को सुरक्षा और उनकी मजबूती के लिए अलग से वादा करेगी। कांग्रेस का ये वचन पत्र नवरात्रि में जारी हो सकता है। जिसमें प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा लागू किए गए पेसा एक्ट का तोड़ भी कांग्रेस निकालेगी। इस तोड़ के रूप में वे एसटी कल्याण चार्ट लाने का वादा एमपी के आदिवासियों से करेगी।

कांग्रेस के पास आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित कुल सीटों में से 27 सीटें हैं। इस चुनाव में वह 27 के आंकड़े को और आगे बढ़ाना चाहती है। इसलिए इस चार्टर पर लगातार मेहनत हो रही है। प्रदेश में अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए लोगों पर पूरे अत्याचार की घटनाओं को लेकर कांग्रेस लगातार प्रदेश सरकार पर हमलावर है। इसी क्रम में कांग्रेस ने पेसा एक्ट का तोड़ भी खोज लिया है। वह अपने वचन पत्र में एक्ट का तोड़ प्रदेश की जनता के सामने रखने की तैयारी कर रही है।

In promissory note, Congress will promise to provide security to tribals, PESA Act will be option

कांग्रेस स्ट कल्याण चार्ट लाने का वादा करें कि इस चार्ट को बनाने का काम प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला के नेतृत्व में हो रहा है जिसमें आदिवासी कांग्रेस विभाग के अध्यक्ष रामू टेकाम सहित इस वर्ग से आने वाले अन्य कांग्रेसी नेता काम कर रहे हैं। यह जल्द ही पूरा बनकर तैयार होगा इसके बाद कांग्रेस से अलग से प्रदेश के सामने रखेगी।

कांग्रेस st की इन सीटों पर काबिज

पुष्पराजगढ़, बड़वारा, डिंडोरी, बिछिया, निवास, बैहार, बरघाट लखनादौन, जुन्नारदेव, अमरवाड़ा पांढुर्णा, घोड़ा डोंगरी, भैंसदेही, भीकनगांव, सेंधवा, राजपुर, पानसेमल, अलीराजपुर, झाबुआ थांदला, पेटलावद, सरदारपुर, गंधवानी, कुची, मनावर, धर्मपुरी सैलाना सीट कांग्रेस के पाले में है। कांग्रेस की प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि आदिवासियों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। हम एसटी कल्याण चार्टर लाएंगे। अभी समय नहीं है यह बताने का कि इनमें क्या-क्या होगा। समय पर इसे हम सभी के सामने रखेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+