एक झटके में मोहन यादव ने पलट दिया 52 साल पुराना फैसला, अब नेताओं को खुद भरना होगा टैक्स
MP News: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने एक झटके में 52 साल पुराना फैसला को पलट दिया है। जिसे लेकर डिंडौरी से कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने असहमति भी जताई है। दरअसल सरकार के इस फैसले से अब राज्य के सीएम, मंत्री, स्पीकर और नेता प्रतिपक्ष को अपना इनकम टैक्स खुद भरना पड़ेगा। अभी तक इसका भुगतान सरकार करती थी। सरकार ने विधानसभा सत्र के आखिरी दिन विधेयक को सर्वसम्मती से पास करा लिया है।
अब मध्य प्रदेश राज्य में मुख्यमंत्री, विधानसभा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, मंत्री, और यहां तक की स्पीकर भी खुद अपना इ्नकम टैक्स भरेंगे। मोहन सरकार के इस फैसले की आम जनता खूब तारीफ भी कर रही है। अभी तक इसका भुगतान सरकार स्वंय करती थी। मध्य प्रदेश कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को जून 2024 में ही स्वीकृति प्रदान कर दी थी। जो अब सदन में सर्वसम्मति से पारित हो गया है।

कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने जताई असहमती
मोहन यादव सरकार के इस फैसले पर डिंडौरी से कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने असहमती जताते हुए कहा कि सरकार को इस पर विचार करने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि आप जितना जितना वेतन भत्ता देते हैं,उतना तो डीजल में चला जाता है। मरकाम ने कहा कि कुछ विधायकों का व्यवसाय है, वह थोड़ा भार संभाल लेते हैं लोकिन सारे विधायक आर्थिक रुप से सक्षम नहीं होते है। कुछ विधायक बहुत दूरी से आते है ऐसे में उनका पैसा तो डीजल में ही चला जाएगा। हलांकि चर्चा के बाद विधेयक को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ जैसे मोहन यादव भी अपने सख्त फैसले के लिए जाने जाते है। सिर्फ 1 वर्ष के अपने शासनकाल में मोहन सरकार के फैसले को आप देखेंगे तो आपको पता चलेगा उनके फैसले सख्त मगर आम जनता के लिए हितकारी होते है। अभी कुछ दिन पहले ही सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए लापरवाही न करने की हिदायत दी थी।
दरअसल एक साल के अपने कार्यकाल को सफलतापूर्वक पूरा करने पर सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की जिसमे उन्होंने साफ साफ कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाशत नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा योजनाओं के क्रियान्वयन में सुस्ती और गलती नहीं चलेगी। साथ ही उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।
सीएम ने कहा कि सरकार के सभी योजनाओं का लाभ प्रदेश के हर जनता तक पहुंचना चाहिए। मोहन यादव ने योजनाओं के प्रचार-प्रसार के बारे में दिशा निर्देश भी दिए ताकि योजनाओं के महत्व और उपयोगिताओं को आम जनता तक पहुंचाया जा सके। सरकार के इस रुख से सपष्ट है कि मोहन यादव सरकार के फैसले भले ही सख्त मगर आम जनता के लिए हितकारी हैं।












Click it and Unblock the Notifications