Damoh: निर्दयी पिता ने पहले कुल्हाड़ी से काटकर बेटे का हाथ किया अलग, फिर खुद लेकर पहुंचा थाने

सागर, 4 अगस्‍त। बुंदेलखंड से एक न‍िर्दयी प‍िता द्वारा अपने जवान बेटे से व‍िवाद के दौरान कुल्‍हाड़ी से पूरा हाथ काटने और बाद में वह हाथ लेकर पैदल चलकर थाने पहुंचने का मामला सामने आया है। प‍िता एक हाथ में कटा हुआ हाथ ल‍िए तथा दूसरे हाथ से कंधे पर कुल्‍हाड़ी रखकर जहां से भी न‍िकला तो लोग दहशत में आ गए।

न‍िर्दयी प‍िता ने गुस्‍से में बेटे का हाथ धड़ से अलग कर द‍िया

पुल‍िस से म‍िली जानकारी अनुसार दमोह ज‍िले के पथर‍िया थाना क्षेत्र की जेरठ पुल‍िस चौकी के अंतर्गत आने वाले बोबई गांव में गुरुवार दोपहर सड़क पर एक व्‍यक्‍त‍ि कंधे पर कुल्‍हाड़ी रखे व दूसरे हाथ में कटा हुआ हाथ लेकर न‍िकल पड़ा। उसे देख लोग सकते में आ गए, क्‍योंक‍ि यह शख्‍स गांव का ही 55 वर्षीय मोतीलाला काछी था। उसके तमतमाएं चेहरे को देखकर कोई कुछ पूछ भी नहीं सका। वह बहुत गुस्‍से में जा रहा था। मोतीलाल सीधे जेरठ पुल‍िस चौकी पहुंचा और कटा हुआ हाथ टेबल पर रखकर बोला कि यह मेरे लड़के का हाथ है, मैंने गुस्‍से में आकर कुल्‍हाडी से काट द‍िया है। उसके इतना सुनते ही थाने का स्‍टाफ कुछ समय के ल‍िए सन्‍न रह गया। बाद में उसके घर पुल‍िस वाहन भेजकर घायल पडे बेटे को अस्‍पताल पहुंचाया और इलाज शुरू कराया, लेक‍िन देर शाम उसने दम तोड द‍िया।

sp damoh

कुल्‍हाड़ी के एक ही वार से बेटे का हाथ अलग कर द‍िया
दमोह पुल‍िस अधीक्षक डीआर तेनीवार ने बताया कि जेरठ चौकी अंतर्गत बोबई गांव के मोतीलाल काछी का अपने बेटे 25 साल के संतोष काछी से घर में क‍िसी बात को लेकर व‍िवाद हो गया था। व‍िवाद इतना बढ़ा कि मोतीलाल को बेटे पर क्रोध आ गया और उसने कुल्‍हाड़ी उठाकर बेटे पर दे मारी। वार इतना जोरदार था कि बेटे का हाथ कंधे से पूरी तरह अलग हो गया। यह हाथ लेकर मोतीलाल खुद सडक पर पैदल चलकर थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी थी। बाप-बेटे में व‍िवाद क‍िस बात को लेकर हुआ, इसको लेकर अभी संशय बना हुआ है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+