Mandsaur News: फंदे पर लटका था पति का शव, बेड पर इस हाल में पड़ी मिली पत्नी की लाश
Mandsaur News: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पति का शव फंदे लटका था, तो पत्नी का शव बेड पर पड़ा था। घटना शामगढ़ थाना क्षेत्र के बकाना गांव की है।सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनो के शव को पोस्टमार्टम के लिए शामगढ़ अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बकाना निवासी सत्यनारायण पिता बाबूलाल मीणा उम्र (42) फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। तो वही सत्यनारायण की पत्नी कलावती उम्र 40 साल पलंग पर मृत अवस्था में पड़ी थी।

सूचना पर शामगढ़ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना कर दोनो के शव को पोस्टमार्टम के लिए शामगढ़ अस्पताल पहुंचाया।
शामगढ़ थाने के एसआई राकेश चौधरी ने बताया की मृतक दंपत्ति का बेटा जब सुबह उठा तो उसने देखा की उसके पिता का शव फंदे पर लटका है और मां पलंग पर मृत अवस्था में पड़ी है। जिसकी सूचना उसने पुलिस थाने पर दी।
सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर दोनो के शव को पीएम के लिए भिजवाया जहां पीएम के बाद दोनो के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए।
पुलिस ने बताया की प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है की पति सत्य नारायण ने पहले पत्नी का गला दबाकर हत्या की इसके बाद खुद फंदे पर झूल गया। प्राथमिक जानकारी में सामने आया है की दोनों पति पत्नी के बीच विवाद के बाद आक्रोशित पति ने यह कदम उठाया होगा।
मृतक के भाई गोपाला मीणा परासली गांव का सरपंच हैं जो मृतक के पास में ही मकान में रहता है। भाई ने भी पति-पत्नी के बीच विवाद की बात बताई है। मृतक दम्पत्ति का एक बेटा और बेटी है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications