Triple Talaq: खंडवा में चौंकाने वाला मामला, पत्नी को भेजे तीन पत्र, लिखा- तलाक तलाक तलाक

Khandwa Triple Talaq Case: मध्य प्रदेश के खंडवा नगर में अपनी बीवी को डाक के जरिए खत भेजकर तीन तलाक देने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एक युवक ने खंडवा नगर स्थित अपने मायके में रह रही पत्नी को डाक के जरिए तीन तलाक लिखा पत्र भेजा है। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत नगर के कोतवाली थाने में की है। खंडवा पुलिस ने इस मामले में मुस्लिम महिला अधिनियम 2019 की धारा 4 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Khandwa Husband Gives Triple Talaq via Letter

हालांकि, आरोपी पति का कहना है कि उसने अपनी पत्नी को 3 महीने तक लगातार 3 पत्र भेजकर तलाक की कानूनी प्रक्रिया को अपनाया है। आरोपी की पत्नी तलाक की इस प्रक्रिया से राजी नहीं थी।

बड़वानी नगर के मौलाना आजाद मार्ग पर रहने वाले एक युवक वसीम तिगाले ने खंडवा स्थित अपने मायके में रह रही अपनी पत्नी को डाक के जरिए तीन तलाक लिखा पत्र भेजा है। इसके बाद उसकी पत्नी ने खंडवा के कोतवाली थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

बताया जा रहा है कि इस दंपती की शादी के कुछ दिनों बाद से ही इनके रिश्ते ठीक नहीं थे। कुछ दिन बाद दोनों का तलाक हो गया था। हालांकि, आपसी समझौता होने के बाद दोनों ने फिर से निकाह कर साथ रहने का निर्णय लिया था। लेकिन कुछ दिन बाद एक बार फिर विवाद हुआ और करीब 2 वर्षों से महिला अपने मायके में रह रही थी।

इसी बीच महिला ने खंडवा को कोतवाली थाने पहुंचकर अपने पति पर मामला दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उसके पति ने तीन तलाक देकर उसे प्रताड़ित किया है। अब उसे पत्नी मानने से इनकार कर दिया है। महिला के पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस बीच महिला के पति वसीम ने भी आरोप लगाते हुए कहा कि उसने एक साथ तीन बार तलाक बोलकर (तलाक ए बिद्दत) तलाक नहीं दिया है, जोकि गैर कानूनी है। उसने मुस्लिम लॉ कानून से तलाक ए-हसन प्रक्रिया अर्थात तीन माह में डाक के जरिए एक एक कर तीन पत्र भेजकर तलाक दिया है। उसने बताया कि वह अपनी पत्नी से 2019 से ही परेशान है। उसकी पत्नी उससे पैसे की मांग कर रही है। जब पैसे देने से उसने इनकार कर दिया तो उसे झूठे केस में फंसा रही है ।

घटना को लेकर खंडवा कोतवाली थाना प्रभारी अशोक सिंह चौहान जानकारी दी कि एक पीड़ित महिला द्वारा शिकायत की गई थी कि उसके पति द्वारा डाक के जरिए 3 तलाक का नोटिस भेजा गया है। 2015 में इनकी शादी हुई थी और शादी करने के बाद इनके पति के द्वारा तलाक दे दिया गया था। इसके बाद दहेज प्रताड़ना को लेकर बड़वानी थाने में मामला दर्ज कराई गई थी।

इसके बाद इनका आपसी समझौता हो गया था और दोबारा निकाह हुआ था। निकाह होने के बाद अब एक बार फिर से पति ने तलाक का कागज भेज दिया है। इस मामले में मुस्लिम महिला अधिनियम 2019 की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+