Chhindwara: पति बना हैवान, साथ सो रही पत्नी को उतारा मौत के घाट; पहले पैर काटे फिर कुल्हाड़ी से गर्दन काटी
Chhindwara Crime News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक पति ने अपने बगल में सो रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को आरोपी पति ने हत्या की वजह बताई तो वह सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान हो गए।
जानकारी अनुसार आधी रात करीब 3:00 बजे जब पत्नी सो रही थी। तभी पति ने कुल्हाड़ी उठाई और पत्नी पर दनादन वार कर मार दिया। शोर सुनकर बगल के कमरे में सो रहे परिजन उठे और देखा तो महिला खून से लथपथ हाल में पड़ी थी। वहीं, पति हाथ में कुल्हाड़ी लेकर खड़ा था। जिसके बाद उसे परिजनों ने दबोचा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया है।

तामिया थाना प्रभारी विजय सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि देलाखारी निवासी चिंटू पिता मेहताब धुर्वे अपनी पत्नी बबीता की हत्या कर दी है। चिंटू अपनी पत्नी के साथ मंगलवार के दिन इलाज कराने के लिए तामिया आया था। रात अधिक होने की वजह से वो बबीता के भाई के घर भौडियापानी में रुक गया।
रात को सभी परिवार के सदस्यों ने साथ में खाना खाया और सब सो गए। इसके बाद करीब रात 3:00 अचानक चिंटू उठा और कुल्हाड़ी से साथ में सो रही पत्नी बबीता को मारकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जाता है कि चिंटू अक्सर अपनी पत्नी बबीता पर चरित्र संदेह करता था। इसी के चलते वो आए दिन मारपीट भी किया करता था।
बताया जा रहा है कि चिंटू को अक्सर ये संदेह रहता था कि बबीता उसे धोखा दे रही है। ऐसे में वो उससे विवाद करता रहता था। इसी विवाद के चलते बबीता उसे छोडक़र मायके में रहने का सोच रही थी। ये बात जब चिंटू को पता लगी तो उसने विवाद आए दिन करना शुरु कर दिया। जबकि 2 दिनों पहले भी उसके साथ मारपीट कर दी थी। जिसमें मृतिका के सिर पर चोट भी आई थी। इसी चोट का इलाज कराने के लिए बबीता के परिजनों ने उसे मायके बुलाया था। जहां चिंटू ने उसे मौत के घाट उतार दिया।












Click it and Unblock the Notifications