MP Weather: 15 अगस्त को भोपाल- इंदौर में कैसा रहेगा मौसम? IMD ने इन जिलों में जारी की बारिश की चेतावनी

MP ka Mausam: मध्य प्रदेश के इंदौर भोपाल में 15 अगस्त को बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी ने कहा कि 18 अगस्त तक हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों को छोड़ दें तो बुधवार को पश्चिम मध्य प्रदेश के जिलों में कुछ जिलों में सिर्फ बूंदाबांदी हुई। छतरपुर के खजुराहो में सर्वाधिक वर्षा हुई है। यहां सुबह 8:30 से शाम के 5:30 तक 30 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।

Madhya Pradesh Weather Update

वहीं सिवनी में भी काफी पानी गिरा। यहां दिन भर में 29 मिली मीटर बारिश दर्ज हुआ। सीधी में 16 मिलीमीटर पानी गिरा है। उमरिया में भी अच्छा पानी गिरा। यहां 27 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। सतना में 0.1, नौगांव में 3, मंडला में 7, जबलपुर में 8, छिंदवाड़ा में 5, मलाजखंड में 4, टीकमगढ़ में 7, पचमढ़ी में 3 और गुना में 0.4 मिलीलीटर पानी गिरा।

अब तक कितना हुआ बारिश
अब तक बारिश के आंकड़े को देखें तो मध्य प्रदेश में शुरू हुए मानसूनी सीजन एक जून से लेकर 14 अगस्त की स्थिति में प्रदेश में 14% अधिक बारिश हो चुकी है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 13% ज्यादा पानी बरस चुका है। जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश के जिलों में औसत से 17% अधिक बारिश दर्ज हुई है।

कई जिलों में बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है। गुरुवार को सागर, दतिया में भारी बारिश और गरज चमक की स्थिति बनने की चेतावनी जारी की गई है।

वहीं मुरैना, निवाड़ी, छतरपुर, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, दमोह
ग्वालियर, शिवपुरी, विदिशा, राजगढ़, रायसेन, टीकमगढ़, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, बैतूल, नीमच में मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, मंदसौर, सीहोर, भोपाल, शाहजहांपुर, देवास, खंडवा, हरदा, नर्मदा पुरम, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, उमरिया, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज में बूंदाबांदी होने के आसार नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+