MP News: मध्य प्रदेश में सरप्राइजिंग CM देने के बाद BJP को लोकसभा में कितनी मिलेगी सीटें, चौंकाने वाला सर्वे

Lok sabha election 2024: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 में भी कांग्रेस से ज्यादा सीटें जीत सकती है। दरअसल, इंडिया टुडे सी वोटर के सर्वे ने एमपी के कांग्रेस नेताओं को चिंता में डाल दिया है।

एमपी विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम सामने आने के बाद भाजपा ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को हटाकर डॉ मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाते हुए चौंकाने वाला फेस सामने दिया था। इसके बाद से यह माना जा रहा था कि प्रदेश में शिवराज के सीएम नहीं बनने से भाजपा के वोट प्रतिशत में कमी हो सकती है और इसका सीधा फायदा कांग्रेस को मिल सकता है, लेकिन ऐसा सर्वे में देखने को नहीं मिल रहा है।

How many seats will BJP get in Lok Sabha after giving surprising CM, shocking voter survey

अगर आज मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाते हैं तो प्रदेश की 29 सीटों में से भाजपा को कितनी सीटें मिलेगी। इस सवाल को लेकर जब इंडिया टुडे के सी वोटर ने सर्वे किया। जिसमें चौंकाने वाले नतीजे सामने आए है। सर्वे की माने तो भाजपा यहां पर रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल करने जा रही है। हालांकि पिछली बार की तुलना में एक सीट घटते हुए दिखाई दे रही है। जबकि कांग्रेस को मध्य प्रदेश में बड़ा झटका लग रहा है।

सीटों की बात करें तो मध्य प्रदेश में मोहन यादव के सीएम बनने के बाद लोकसभा चुनाव में भाजपा को 29 में से 27- 28 सीट मिलने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस के खाते में 1 से 2 सीटें जा सकती हैं। इसके अलावा बोर्ड प्रतिशत की बात करें तो भाजपा को 58.2% वोट मिलने का अनुमान है वहीं कांग्रेस को 38.02% वोट मिल सकते हैं। जबकि आने के खाते में 3.7% वोट जा सकते हैं। अगर पिछले चुनाव की तुलना करें तो भाजपा को 2024 के चुनाव में कम वोट प्रतिशत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसका अंतर 0.3% है।

बता दे 2018 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस में 114 सीटें जीतकर प्रदेश में सरकार बनाई थी, लेकिन लोकसभा चुनाव में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा था।मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं और पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने यहां पर सिर्फ एक सीट पर जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा 28 सीटों पर जीतने में सफल रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+