Madhya Pradesh Exit Poll 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 में कितने सटीक थे एग्जिट पोल के नतीजे, जानिए
MP Exit Poll 2023: मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोटिंग (madhya pradesh Election 2023) प्रक्रिया पूरी हो गई थी। अब 3 दिसंबर को परिणाम से पहले आज कई एजेंसियां अपने एग्जिट पोल जारी करेंगी।
इन एग्जिट पोल में पता चलेगा कि प्रदेश में इस बार सत्ता परिवर्तन होगा या फिर सरकार रिपीट होगी। यह सभी एग्जिट पोल के दावे कितने सच होते हैं। आप इस बात का अंदाजा 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल से लगा सकते हैं।

खबर में हम आपको अलग-अलग एजेंसियों के कई सारे एग्जिट पोल की जानकारी देंगे। जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि 2018 के जो एग्जिट पोल के नतीजे आए वह कितने सही साबित हुए थे।
मध्य प्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 114 सीटें, भारतीय जनता पार्टी 109, बसपा 2 और निर्दलीय और अन्य ने 5 सीटों पर जीत हासिल की थी। जिसके बाद कांग्रेस ने बीएसपी और निर्दलियों के समर्थन से सरकार बनाई थी। कमलनाथ सीएम बने थे। लेकिन मार्च 2020 में पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में 22 कांग्रेस विधायकों के साथ बगावत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बना ली थी और शिवराज सिंह चौहान चौथी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे।
2018 में एग्जिट पोल के नतीजे देखें
टाइम्स नाउ-सीएनएक्स
बीजेपी -126
कांग्रेस - 89
अन्य - 15
न्यूज नेशन
बीजेपी- 108-112
कांग्रेस - 105-109
अन्य - 11-15
न्यूज 24 पेस मीडिया
बीजेपी- 103
कांग्रेस - 115
अन्य को - 10
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया
बीजेपी- 102 से 120
कांग्रेस- 182 से 122
अन्य- 2 से 11
इंडिया टीवी
बीजेपी- 122-130
कांग्रेस- 86-92
अन्य- 8-10
एबीपी-सीएसडीएस
भाजपा- 94
कांग्रेस- 126
यहां देखें एग्जिट पोल
आज शाम 6 बजे से ही आप Oneindia Hindi पर भी एग्जिट पोल देख सकेंगे। आपको यहां पर अलग-अलग चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल एकसाथ दिखाएंगे। यही नहीं हम तमाम एग्जिट पोल के सर्वे का औसत यानी पोल ऑफ पोल्स की जानकारी भी आप तक पहुंचाएंगे। जिससे काफी हद तक आप समझ सकेंगे कि कहां किसकी सरकार बन सकती है। मतलब साफ है आज मध्य प्रदेश की नई सरकार को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications