MP News: इस शहर में टूटेंगे 20 हजार से ज्यादा घर, सबसे बड़े विस्थापन की तैयारी पूरी

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में कोयला खदान के लिए लगभग 20 हजार घर तोड़े जाएंगे, जहां 50 हजार से ज्यादा लोगों को नई जगह पर बसाया जाना है। वहीं इसे लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है, जहां इस तैयारी के मद्देनजर जल्द ही इस काम को पूरा किया जाएगा।

मध्य प्रदेश का सिंगरौली जिला कोयला खनन के लिए दुनिया भर में विश्व प्रसिद्ध है। यही कारण है कि, यहां लगातार कोयले की खदान से कोयला मिलता है। वहीं अब एक बार फिर सिंगरौली में कोयले का भंडार मिला है, जहां इसके निस्तारण के लिए शहर के लोगों को विस्थापित किया जाना है।

Singrauli

लगभग 2724 मिलियन टन कोयले का भंडार मौजूद

जानकारी के मुताबिक, सिंगरौली में लगभग 2724 मिलियन टन कोयले का भंडार मौजूद है। यह कोयला सिंगरौली क्षेत्र के लगभग 200 से ज्यादा किलोमीटर में फैला हुआ है। सिंगरौली में कोयला लगभग 138 मीटर तक की कोल सिम में मौजूद है। यही कारण है कि, सिंगरौली में कोयले का विशाल भंडार पाए जाने के बाद अब लगभग 20 हजार परिवारों को विस्थापित करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। मध्य प्रदेश के बजट भाषण में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 20 हजार परिवारों को विस्थापित करने की हरी झंडी दी है, लेकिन फिलहाल इसके लिए किसी तरह का कोई बजट का ऐलान नहीं किया गया है।

लगभग 20 हजार से ज्यादा घर को तोड़ा जाना है

मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा विस्थापन अब सिंगरौली जिले में होने जा रहा है, जहां कोयला खदान के लिए लगभग 20 हजार से ज्यादा घर को तोड़ा जाना है। इतना ही नहीं, इन घरों में रहने वाले लगभग 50 हजार लोगों को नई जगह पर बसाया जाएगा, जिसे लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है, संभवत मध्यप्रदेश का यह सबसे बड़ा विस्थापन होगा, जिसमें 20 हजार से ज्यादा घरों को विस्थापित किया जाएगा, और 50 हजार लोगों को नई जगह बसाया जाएगा। कोयला खदान के लिए होने वाले सभी स्थापना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है, जहां अब इस विस्थापन को लेकर बजट का इंतजार है। उधर, हरी झंडी मिलते ही इस विस्थापन का काम आगे बढ़ाया जाएगा, और सभी परिवारों को नहीं जगह बसाया जाएगा।

ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर में मास्टर प्लान के लिए चला बुलडोजर, इस कॉलोनी से हटेगा अतिक्रमण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+