MP Accident: सतना मैहर रोड पर कार-ट्रक में भीषण टक्कर, 3 की मौत 1 गंभीर घायल

Horrific collision: सतना जिले के मैहर में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां कार और ट्रक की आमने-सामने से भीषण भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। जिसे प्रत्मिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि कार सवार यह लोग लड़की देखकर रीवा से जबलपुर वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गए। सभी कार सवार जबलपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।

satna-maihar-accident-madhya-pradesh

घटना मेहर के नादन देहात थाना क्षेत्र के बरहिया गांव की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार-गुरुवार की मध्य रात कार सवार लोग शादी के लिए लड़की देखकर रीवा से वापस जबलपुर लौट रहे थे। इसी दौरान मैहर-रीवा मार्ग के पास उनकी कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है।

मृतक और घायल सभी जबलपुर निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के शव को मैहर के सिविल अस्पताल में रखा गया है। पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतकों के परिजनों को दर्दनाक हादसे की सूचना दे दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+