मध्य प्रदेश में आधार कार्ड ना दिखाने पर 'खौफनाक सजा', पीट- पीट कर मार डाला

नई दिल्ली, 21 मई। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नीमच जिले में आधार कार्ड नहीं दिखाने पर बेरहमी से पीटे जाने के बाद व्यक्ति की मौत हो गई। मामले में नीमच पुलिस को आरोपी की तलाश है। घटना के बाद वह फरार है। वहीं कांग्रेस ने बीजेपी सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने कहा है कि प्रदेश में अब तो कोई सुरक्षित नहीं है।

Aadhar card Case

नीमच में आधार कार्ड नहीं दिखाने पर व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना के वीडियो की जांच पुलिस कर रही है। घटना के हर पहलुओं का गंभीरता से अध्ययन किया जा रहा है। पुलिस ने कहा है कि हम वीडियो की जांच कर रहे हैं। मामले में आरोपी के साथ वीडियो बनाने वाले के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद से आरोपी दिनेश कुशवाहा फरार है।

बीजेपी प्रवक्ता हितेश वाजपेयी ने घटना को लेकर खेद जताया है। उन्होंने कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वहीं कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने कहा कि मप्र में कानून-व्यवस्था नहीं है और सिर्फ आधार कार्ड नहीं दिखाने पर एक व्यक्ति को पीट-पीट कर मार डाला गया। राज्य में मुस्लिम, दलित और आदिवासी के बाद जैन पर भी हमले हुए। राज्य में कोई सुरक्षित नहीं है। माननीय गृहमंत्री को इस मामले में कुछ निर्णय लेना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+