ऑनर किलिंगः पिता ने बेटी की हत्या करने से पहले उसके साथ जंगल में किया रेप, लव मैरिज के चलते गुस्से में था
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले के समसगढ़ के जंगल में बीते रविवार को महिला और उसके 8 महीने के बच्चे के शव मिलने के मामले को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पिता ने की है। बेटी की लव मैरिज से नाराज पिता ने ऑनर किलिंग की वीभत्स वारदात को अंजाम दिया है। यही नहीं हत्या करने से पहले पिता ने बेटी से कहा कि तूने इसीलिए भागकर शादी की थी। तेरे कारण हम समाज में कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहे।

पिता ने बेटी के साथ किया रेप
इसके बाद उसने अपनी 25 साल की बेटी के साथ रेप किया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपित पिता बेटी और पोते का शव दफनाने के बहाने जंगल में ले गया था। यह दुस्साहिक वारदाक दीपावली के दूसरे दिन की है। पुलिस ने मृतका के आरोपित पिता और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद पिता ने घटना के बारे में अपनी बड़ी बेटी को जानकारी दी।

महिला और उसके बेटे की मिली थी लाश
बता दें कि बीते रविवार को रातीबगढ़ पुलिस को समसगढ़ के जंगलों में एक महिला और बच्चे का शव पड़े होने की जानकारी मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुछ लोगों को शव की शिनाख्त के लिए बुलाया। इसके बाद महिला की पहचान की गई। टीआई सुधेश तिवारी ने बताया कि इसी आधार पर जब जांच की गई तो इस मामले में पिता ने हत्या करने की बात कबूल कर ली।

बेटी के बेटे की निमोनिया से हो गई थी मौत
पिता ने बताया कि वह किसानी करता है। बेटी ने करीब एक साल पहले समाज से बाहर जाकर एक लड़के से लव मैरिज की थी। वह अपने पति के साथ रायपुर भाग गई थी। इसके बाद से उनके समाज में उनकी बहुत बुराई हो रही थी। वह बेटी से बदला लेने की फिराक में था। दीपावली के दिन रातीबढ़ में रहने वाली बड़ी बेटी ने फोन पर बताया कि छोटी बहन अपने 8 महीने के बच्चे के साथ घर पर आई थी। उसके बेटे की मौत हो गई है।

बड़ी बेटी और बेटे दोनों को पिता ने बताई थी घटना
आरोपी कमल ने बताया कि उसने बेटे को सड़क पर खड़ा कर दिया। वह बेटी और पोते के शव को जंगल के अंदर एक नाले के पास ले गया। वह बहुत गुस्से में था। उसने बेटी से पूछा कि एक बार बता दे कि उसने भागकर शादी क्यों की। बेटी कुछ नहीं बोली। मैंने कहा- तूने इसी के लिए शादी की है... चल मैं भी तुझे यही देता हूं। रेप करने के बाद मैंने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।












Click it and Unblock the Notifications