होम मिनिस्टर के टारगेट पर आए दिग्विजय सिंह, नरोत्तम मिश्रा बोले: वे राजनीतिक रोटियां सेंक रहे

मप्र के सागर जिले के जैसीनगर जनपद के रैपुरा गांव में दलित परिवारों के पक्ष में ​पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के धरना देने के सवाल पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चुटकी लेते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह जी हर जगह राजनीतिक रोटियां सेंकने पहुंच जाते हैं। मंत्री गोविंद राजपूत पहले ही पीड़ित परिवार की मदद के निर्देश दे चुके थे।

 narottam-mishra-home-minister

दिग्विजय​ सिंह ने सागर जिले की सुरखी विधानसभा के रैपुरा गांव में बीते रोज धरना दिया। यहां वन विभाग ने अतिक्रमण हटाने के दौरान दलित परिवारों के 10 घरों को बुलडोजर से तोड़ा था। मामले को कांग्रेस ने राजनीतिक मोड़ देते हुए सरकार पर निशाना साधा और रैपुरा पहुंचकर धरने पर बैठ गए थे। इधर जब गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मीडिया ने इस पर सवाल किया तो उनका कहना था कि दिग्विजय सिंह जी हर जगह राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास करते हैंं। रैपुरा के मामले में राजस्व मंत्री गोविंद राजपूत ने स्पष्टीकणरण दे दिया है। और उनके आवास पुन: बनाए जा रहे हैं। जिनके आवास टूटे उनके बयान भी सामने आ चुके हैं। पक्ष में ही आए। दिग्विजय सिंह के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

Recommended Video

    होम मिनिस्टर के टारगेट पर आए दिग्विजय सिंह, नरोत्तम मिश्रा बोले: वे राजनीतिक रोटियां सेंक रहे

    यह है मामला
    सागर जिले में सुरखी विधानसभा के रैपुरा में वन विभाग ने अतिक्रमण की कार्रवाई के तहत वनभूमि पर बने मकानों को तोड़ा था। बाद में इन मकानों को पीएम आवास बताया गया था। मामले में जब दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया तो सुरखी से विधायक व प्रदेश के राजस्व मंत्री गोविंद राजपूत ने सारे मामले की जानकारी ली और कलेक्टर दीपक आर्य को सभी पीड़ित परिवारों को पट्टे स्वीकृत करने, पीएम आवास में कुटीर के लिए राशि स्वीकृत करने तथा मकान बनने तक परिवारों के भोजन व रहने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। दोपहर में दिग्विजय सिंह ने गांव में पहुंचकर धरना दे दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+