Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अटल जी के निधन से शोक में डूबा गृह जनपद ग्वालियर, सम्मान में बंद किए बाजार

ग्वालियर। पूर्व प्रधानमंत्री और सर्वोच्च सम्मान 'भारत रत्न' से नवाजे गए अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद पूरा देश में शोक की लहर है, देश में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। अटल दी के गृह जनपद ग्वालियर में शोक की लहर व्याप्त है। कल दिनभर उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए लोग मंदिरों में प्रार्थना और हवन आदि करते दिखाई दिए। शाम होते ही जब यह समाचार आया कि उनके नेता का निधन हो गया है लोग जैसे स्तब्ध रह गए।

Home district Gwalia drowned in Atal Bihari Vajpayee condolence

अटल जी के गृह जनपद में लोग घरों से बाहर निकल आए और अटलजी की स्मृतियों की चर्चा करने लगे। यही स्थिति शहर के प्रमुख बाजारों चोराहों पर भी देखी गई। लोग अटल जी के साथ ग्वालियर के तमाम प्रसंगो को याद करते रहे। उधर भाजपा के सम्भागीय मुख्यालय 38 रेसकोर्स रोड और जिला कार्यालय मुखर्जी भवन में भी कार्यकर्ता नेता शोकाकुल हो गए।

ग्वालियर में जहां शुक्रवार को सभी स्कूल कॉलेज अटल जी के शोक में बंद रहे, वहीं सरकारी दफ़्तरों में भी शोक घोषित किया गया है। ग्वालियर के तमाम व्यापारिक संगठनों ने भी अटलजी के निधन पर गहन शोक व्यक्त करते हुए शुक्रवार को अपने व्यापारिक संस्थान, बाजार बंद रखे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+