MP News: बागेश्वर धाम में होली महा महोत्सव की मची धूम, पूज्या देवी चित्रलेखा ने लिया बालाजी का आशीर्वाद
MP news: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र बागेश्वर धाम में होली महा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। यह महोत्सव 12 मार्च से 15 मार्च तक चलेगा।
धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने देशभर के बागेश्वर धाम प्रेमियों और भक्तों को रंगों के पर्व होली की अनंत शुभकामनाएं देते हुए सबकी मंगल कामना की है।

महोत्सव की भव्य शुरुआत
बुधवार को महोत्सव की शुरुआत बालाजी सरकार को रंग और गुलाल समर्पित करने के साथ होगी। महोत्सव के पहले दिन जानी-मानी कथा वाचिका चित्रलेखा जी अपनी अमृतवाणी प्रस्तुत करेंगी। इसके बाद 14 मार्च को प्रख्यात कथा वाचिका प्राची देवी बागेश्वर धाम पधारेंगी।
महोत्सव में देशभर से आए संत, श्रद्धालु और कलाकार भाग लेंगे। क्षेत्रीय कलाकारों सहित बाहरी कलाकारों की संगीत और भजन संध्या भी विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। पारंपरिक होली गीतों और संगीत की धूम पूरे धाम में गूंजेगी।
संतों और शिष्य मंडल की विशेष उपस्थिति
महोत्सव में जहां देशभर के बागेश्वर धाम शिष्य मंडल के सदस्य सम्मिलित होंगे, वहीं संतों और राजपीठ के गणमान्य लोग भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। महोत्सव में विभिन्न संस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या, संतो का प्रवचन और रंग उत्सव विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
होली का पारंपरिक उल्लास और भक्ति का संगम
सनातन धर्म के सभी पर्व जीवन में उल्लास और खुशियां भरते हैं। बागेश्वर धाम में हर साल होली महा महोत्सव को अद्वितीय उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष भी महोत्सव को और अधिक भव्य एवं दिव्य रूप दिया जा रहा है।
बागेश्वर धाम के प्रेमियों और भक्तों को महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण देते हुए पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सभी को इस पावन अवसर पर धाम में पधारने और आध्यात्मिक रंगों में सराबोर होने की अपील की है।
पूज्या देवी चित्रलेखा जी ने लिया बालाजी का आशीर्वाद
आस्था और भक्ति के केंद्र बागेश्वर धाम में होली महा महोत्सव की भव्य शुरुआत हो चुकी है। इस शुभ अवसर पर प्रख्यात कथा वाचिका पूज्या देवी चित्रलेखा जी धाम पहुंचीं और उन्होंने बालाजी सरकार के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भेंट कर उनसे सत्संग एवं आशीर्वचन प्राप्त किए।
बालाजी को समर्पित होगी रंग-गुलाल
बुधवार को होली महोत्सव की शुरुआत बालाजी सरकार को रंग-गुलाल समर्पित करने के साथ हुई। इस अवसर पर पूज्या चित्रलेखा जी ने कहा कि बागेश्वर धाम दिव्य आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र है और यहां का हर आयोजन भक्तों को विशेष आध्यात्मिक अनुभूति कराता है।
महोत्सव में शामिल होंगी कई जानी-मानी हस्तियां
इस पावन अवसर पर 14 मार्च को प्रसिद्ध कथा वाचिका प्राची देवी भी धाम पहुंचेंगी और भक्तों को प्रवचन एवं आशीर्वचन प्रदान करेंगी। इसके अलावा, देशभर के कलाकारों और संतजनों की उपस्थिति इस आयोजन को और भव्य बनाएगी।












Click it and Unblock the Notifications