MP News: मोदी मंत्रिमंडल का ऐतिहासिक निर्णय, सिंधिया के क्षेत्र अशोकनगर को मिला केंद्रीय विद्यालय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देशभर में ₹8,232 करोड़ की लागत से 85 नए केंद्रीय विद्यालय और 28 नए नवोदय विद्यालय निर्मित किए जाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

इस निर्णय से पूरे देश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे और छात्रों को बेहतर सुविधाओं के साथ शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

Historic decision of the Union Cabinet under the leadership of PM Narendra Modi

इसी क्रम में, केंद्रीय दूरसंचार एवं पूर्वोत्तर विकास राज्य मंत्री और गुणा शिवपुरी लोकसभा सांसद श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के अथक प्रयासों से उनके संसदीय क्षेत्र के अशोकनगर जिले को भी केंद्रीय विद्यालय की सौगात मिली है। यह निर्णय क्षेत्र के बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा, जो अब शिक्षा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को और अधिक निखार सकेंगे।

इस महत्वपूर्ण निर्णय का स्वागत करते हुए, माननीय प्रधानमंत्री द्वारा लिया गया यह कदम क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। श्री सिंधिया जी का इस निर्णय में योगदान सराहनीय है, और उनके अथक प्रयासों के कारण अशोकनगर जिले के बच्चों को अब शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवसर मिलेंगे।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी और श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी का इस अनुपम सौगात की स्वीकृति के लिए समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया जाता है। इस निर्णय से क्षेत्रवासियों को बहुत बड़ी खुशी और गर्व की अनुभूति हो रही है।

साथ ही, सभी क्षेत्रवासियों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई। यह कदम शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय लिखने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा, और क्षेत्र के बच्चों को एक उज्जवल भविष्य की दिशा में मार्गदर्शन मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+