कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन करने वाली सांसद बनीं मां, नवजात बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल

शहडोल। मोदी सरकार-2 की महिला सांसद हिमाद्री सिंह के घर किलकारी गूंजी है। गुरुवार को इन्होंने एक निजी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। पहले ये कांग्रेस नेता हुआ करती थीं, मगर शादी के बाद भाजपा ज्वाइन की और वर्तमान में मध्य प्रदेश की शहडोल लोकसभा सीट से सांसद हैं। घर पहली बार नन्ही परी के आने पर सांसद को बधाई देने वालों का तांता लग गया।

मायका कांग्रेस में, ससुराल वाले भाजपा में

मायका कांग्रेस में, ससुराल वाले भाजपा में

बता दें कि हिमाद्री सिंह को राजनीति विरासत में मिली है। इनके पीहर और ससुराल पक्ष के लोग राजनीति में हैं। खास बात यह है कि हिमाद्री का मायका कांग्रेस और ससुराल भाजपा पार्टी से जुड़ा हुआ है। इनके पिता दलवीर सिंह कांग्रेस से सांसद रहते हुए केंद्र सरकार में दो बार मंत्री भी बन चुके हैं। मां राजेश नंदिनी भी कांग्रेस से सांसद रह चुकी हैं।

भाजपा नेता से की थी शादी

भाजपा नेता से की थी शादी

हिमाद्री सिंह भले ही कांग्रेस से जुड़े परिवार से हो, मगर इनकी शादी सितंबर 2017 में भाजपा नेता नरेंद्र मरावी से हुई। विवाह के समय हिमाद्री ने कहा बताया कि वह कांग्रेस के साथ कभी नहीं छोड़ेंगी, मगर शादी के बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी। मार्च 2019 में हिमाद्री सिंह ने भाजपा ज्वाइन की और कहा कि जिस पार्टी से पति व ससुराल के लोग जुड़े हैं अब वो ही उनकी भी पार्टी है।

बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल

बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल

लोकसभा चुनाव 2019 के समय हिमाद्री गर्भवती थी। गुरुवार को शहडोल के निजी अस्पताल में उन्होंने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद पति नरेंद्र मरावी की नवजात बेटी को गोद में उठाए की एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो गई। चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही पार्टी ने हिमाद्री सिंह को टिकट दे दिया था। हिमाद्री ने कांग्रेस उम्मीदवार प्रमिला सिंह को चार लाख वोटों से हराया।

himadri singh bjp shahdol MP Gave Baby Girl Birth
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+