10 करोड़ मानहानि केस में राज्यसभा सांसद विवेक तनखा के बयान दर्ज, कोर्ट में कपिल सिब्बल पैरवी करने पहुंचे

OBC आरक्षण मामले में सांसद विवेक तनखा द्वारा किए गए मानहानि मामले में High Court जबलपुर में ट्रायल के दौरान तनखा बयान दर्ज कराने पहुंचे थे। मामला पंचायत चुनाव के दौरान OBC आरक्षण को लेकर तनखा को ओबीसी विरोधी बताया था।

MP: मानहानि केस में राज्यसभा सांसद विवेक तनख के बयान दर्ज

पंचायत चुनाव 2021 के दौरान सुप्रीम कोर्ट में ओबीसी आरक्षण के पक्ष की तरफ से पैरवी कर रहे अधिवक्ता विवेक तनखा को लेकर राजनीतिक बयानबाजी की गई थी। इसको लेकर राज्ससभा सांसद व अधिवक्ता तनखा ने हाईकोर्ट में 10 करोड़ का मानहानि लगाया था। इसमें ट्रायल प्रारंभ हो गया है, जिसमें शनिवार को बयान दर्ज किए गए हैं। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल भी कोर्ट में मौजूद थे।

Recommended Video

    क्या जहर बुझी बातें 10 जनपथ से रिचार्ज कराते है कांग्रेस के खड़गे? जबलपुर में बोले नरोत्तम मिश्रा

    सांसद व अधिवक्ता विवेक तनखा ने बताया उन्होंने जो मानहानि का केस कोर्ट में दाखिल किया था, उसमें ट्रायल प्रारंभ हो गया है। आज कोर्ट में उनके बयान दर्ज किए गए हैं। उनकी तरफ से पैरवी वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने की है। कोर्ट ने विस्तार से मेरी बात सुनी है, व लिख ली हैं। कोर्ट से मैंने गुहार लगाई है कि मेरे साथ जो गलत हुआ है, मेरे साथ न्याय होना चाहिए। किसी भी अधिवक्ता व किसी भी व्यक्ति के साथ गलत नहीं होना चाहिए। कपिल सिब्बल ने बताया कि आज सिर्फ विवेक तनखा के बयान दर्ज हुए हैं। मानहानि का मुकदमा है, तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा हैं, इसमें सीएम भी शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+