MP News: भोपाल में जमकर गरजे बादल, झमाझम हुई बारिश, रायसेन और विदिशा में तेज बारिश का अलर्ट
राजधानी भोपाल सहित पूरे मध्य प्रदेश में मानसून ने एंट्री कर ली है। शाम को 7:00बजे के बाद से ही भोपाल में जमकर बारिश हो रही है 9 से 10:00 बजे के बीच पानी की रफ्तार बहुत तेज थी।
सीजन में पहली बार भोपाल में इतनी जमकर बारिश हुई। राहगिरो ने बताया कि बारिश की रफ्तार इतनी तेज थी कि उन्हें सड़कों पर कुछ नजर नहीं आ रहा था।

मध्य प्रदेश में मानसून ने आधे से अधिक प्रदेश को ले लिया है। मौसम विभाग ने भोपाल-इंदौर सहित 26 जिलों में मानसून की प्रारंभिक प्रवेश की घोषणा की है।
रविवार शाम को भोपाल में गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई, जिसके कारण शहर में तरबतर हो गया। कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया और कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। इससे पहले रविवार सुबह बूंदाबांदी हुई थी और दिनभर बादल छाए रहे थे। भोपाल के अलावा बालाघाट और सीहोर में दोपहर के बाद भी तेज बारिश हुई।
अगले 3 घंटों में भोपाल, रायसेन, विदिशा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications