MP Weather: मध्य प्रदेश में गर्मी को कहिए टाटा-बाय-बाय... अब खटाखट होगी बारिश, झमाझम बरसेंगे बादल
MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। आने वाले दिनों में प्रदेश में झमाझम बारिश हो सकती है। गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश जारी रही। वहीं, दतिया में बिजली गिरने से युवक की मौत की जानकारी सामने आई है।
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी कई जिलों में तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है। गुरुवार को भिंड, दतिया, उमरिया, मंडला में तेज बारिश हुई। उमरिया में करीब एक घंटे तक पानी गिरा। वहीं राजधानी भोपाल में भी जमकर झमाझम बारिश हुई।

प्रदेश में तापमान की बात करें तो सतना जिले के चित्रकूट में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं छतरपुर जिले के खजुराहो में 41.6, भोपाल में 38.01, जबलपुर में 37.9 और इंदौर में 36.4 ग्वालियर में 41.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। सबसे कम अधिकतम तापमान अनूपपुर के अमरकंटक में 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
Recommended Video
आकाशी बिजली गिरने की चेतावनी
मौसम विभाग ने निवाड़ी के ओरछा, डिंडोरी, कटनी, अनूपपुर, सिवनी, मऊगंज में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। वहीं इन इलाकों में 70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने के साथ ओले भी गिर सकते हैं। इसके अलावा दतिया, भिंड में मध्य में गरज के साथ आंधी-ओलावृष्टि की संभावना है।
झमाझम होगी बारिश
आईएमडी ने सागर, दमोह, टीकमगढ़ और सिंगरौली, गुना, सतना के चित्रकूट, छतरपुर के खजुराहो, दक्षिण-पूर्व छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, बालाघाट, रतनगढ़, मुरैना, ग्वालियर, मंडला के कान्हा, जबलपुर के भेड़ाघाट, शहडोल के बाणसागर बांध, सीधी, उमरिया, मैहर, रीवा, दक्षिणी पन्ना और पूर्वी नरसिंहपुर,पूर्वी राजगढ़, विदिशा, रायसेन, उत्तरी शिवपुरी, उत्तरी श्योपुरकलां, बैतूल, खंडवा, बड़वानी में बिजली चमकने के साथ हल्की आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications