MP News: इलाज में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर्स पर गिरी गाज, अब किस पर होगी कार्रवाई, जानिए

मध्यप्रदेश के देवास में कलेक्टर ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। कलेक्टर गुप्ता ने शिशु स्वास्थ्य एवं मातृ स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत बच्चों एवं महिलाओं का टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली सेवाओं सहित राष्ट्रीय कार्यक्रमो की समीक्षा की है।

बच्चो के जन्म एवं गर्भवती पंजीयन, टीकाकरण, एनीमिया प्रबंधन एवं संस्थागत प्रसव की सेवाओ को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक इन्फ्रास्ट्रक्चर, उपकरणो, दवाईयों और प्रशिक्षित स्टॉफ की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।

Dewas

कलेक्टर गुप्ता ने अनमोल एप में एएनसी का प्रथम तिमाही मे शत प्रतिशत पंजीयन करने के निर्देश दिए। अनमोल पोर्टल समीक्षा के दौरान फील्ड में नियमित समीक्षा मॉनिटरिंग नहीं करने पर संजीवनी क्लीनिक बालगढ़ मेडिकल ऑफिसर डॉ रवि पाटीदार , सोनकच्छ सेक्टर मेडिकल ऑफिसर डॉ संदीप भंडारी, भोरासा सेक्टर मेडिकल ऑफिसर डॉ जावेद पटेल , काटाफोड सेक्टर मेडिकल ऑफिसर डॉ पीयूष नागौरे,खातेगांव शहरी क्षेत्र सुपरवाइजर एन.पी. उपाध्याय,बागली शहरी क्षेत्र सुपरवाइजर नंदकिशोर मुहवेल की एक माह का वेतन काटने व नोटिस जारी के निर्देश दिए।

कलेक्टर गुप्ता ने विकासखंडवार गर्भवती महिलाओं की हाई रिस्क प्रबंधन, आईडेंटिफिकेशन समीक्षा में लापरवाही पर सीबीएमओ कन्नौद और बीपीएम कन्नौद को शौकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही कन्नौद के सेक्टर मेडिकल ऑफिसर डॉ राजकुमार बारवाल, सतवास सेक्टर मेडिकल ऑफिसर डॉ धीरज बारवाल , निमनपुर सेक्टर मेडिकल ऑफिसर डॉ दिनेश सोलंकी का एक माह का वेतन काटने के संबंध में शोकाज़ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

निमनपुर सीएचओ पूजा कौशल को गर्भवती महिलाओं में चार जाँच समय पर नहीं करने ओर हाई रिस्क प्रबंधन कार्य में लापरवाही पर सेवा समाप्ति का नोटिस जारी करने ओर कन्नौद में कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा विभागीय कार्य समय सीमा में नहीं करने पर वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यादेश की अवहेलना करने पर हटाने की कार्यवाही के निर्देश दिए।

कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि, बीएमओ गर्भवती महिलाओं के नियमित जांच के दौरान सीवियर एनीमिया की आइडेंटिफिकेशन के कार्य में सीएचओ की प्रतिमाह समीक्षा करे । लापरवाही पर वेतन काटने की कार्यवाही के निर्देश दिए, प्रसुताओं की जननी सुरक्षा, प्रसूति सहायता योजना के भुगतान में लापरवाही पर बागली लेखापाल जितेंद्र बैरागी का एक माह का वेतन रोकने और सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में लापरवाही पर बागली ,सोनकच्छ और कन्नौद बीएमओ/सीबीएमओ के एक-एक माह का वेतन रोकने की निर्देश दिए। सभी को एक सप्ताह में शत प्रतिशत हेल्पलाइन को अभियान के रूप में लेकर निराकरण कर बंद करवाने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़े- Indore News: एक ही रात में पुलिस ने ली 1 हजार से ज्यादा बदमाशों की खबर, अब इनकी है बारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+