harda News: हरदा पटाखा विस्फोट कांड में खुलासा, दो सौ रुपये की जिंदगी, फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार
Harda News: मध्य प्रदेश की हरदा जिले में हुए विस्फोट कांड में बड़ा खुलासा हुआ है। बता जा रहा है कि पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक काम कर रहे थे। फैक्ट्री में विस्फोट होते ही भागने वाले युवक ने बताया कि 1000 पटाखे बनाने पर उसे ₹200 मिलते थे।
यानी केवल ₹200 कमाने के लिए लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहे थे। युवक ने बताया कि जब हादसा हुआ उस वक्त फैक्ट्री में 8 से 10 साल के बच्चे भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। इस घटना में ढाई सौ से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

हरदा में फैक्ट्री मालिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पटाखा फैक्ट्री के मालिक राजेश अग्रवाल हादसे के बाद फरार हो गए थे। वे उज्जैन के रास्ते निकले और मध्य प्रदेश-उत्तरप्रदेश और दिल्ली को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे से आगे बढ़ रहे थे। पुलिस ने मुखबिरों से मिली जानकारी के बाद मक्सी में दबिश दी, लेकिन अग्रवाल वहां से निकल चुके थे। इसके बाद एक टीम ने राजगढ़ जिले के सारंगपुर में हाईवे पर उन्हें पकड़ लिया।
हरदा घटनाक्रम में FIR क्रमांक 42/2024 थाना सिविल लाइन जिला हरदा में धारा 304,308,34 IPC एवं धारा 3 विस्फोटक अधिनियम कायम कर 3 आरोपियों को गिरफतार किया गया है , आरोपियों के नाम
- 1. राजेश अग्रवाल
- 2. सोमेश अग्रवाल
- 3. रफीक खान
- घटनास्थल पर पुलिस बल उपस्थित है एवं मलबे को हटाने का कार्य किया जा रहा है।
वहीं सीएम डॉ मोहन यादव मंगलवार शाम को भोपाल के हमीदिया अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने इमरजेंसी विभाग में और आईसीयू में हरदा हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल पूछा। CM ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने डॉक्टरों को घायलों के अच्छे से इलाज के निर्देश दिए।
बता दे ये पटाखा फैक्ट्री जिला हरदा शहर में मगरधा रोड पर बैरागढ़ गांव में स्थित है। धमाका मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे हुआ। धमाके की चपेट में आने से कई राहगीर वाहन सहित दूर भाग गए। धमाका इतना तेज था कि पूरे शहर में इसकी आवाज सुनाई दी। धुआं और आग की लपटें दूर से दिखाई दी। करीब एक घंटे तक धमाके होते रहे।
जानकारी के अनुसार फैक्ट्री के आसपास बने घरों में बारूद रखा गया था। धमाके के बाद 60 घरों में आग लग गई। एहतियातन, 100 से अधिक घरों को खाली कराया गया है। हरदा के आसपास के 7 जिलों की फायर ब्रिगेड बुलाई गई है। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। हरदा एसडीएम केसी परते ने बताया कि फैक्ट्री अनफिट थी।












Click it and Unblock the Notifications