MP Harda Car Accident: पेड़ से टकराई कार में लगी आग, 4 लोग जिंदा जले, सभी की मौत
मध्य प्रदेश के हरदा में बुधवार को दर्दनाक कार हादसा हुआ। तेज रफ्तार से कार पेड़ से टकराई और उसमें आग लग गई। कार में सवार चार लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई।

Harda Car Accident: मध्य प्रदेश के हरदा जिले के रहने वाले एक ही परिवार के चार लोग दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हुए। अपने गांव वापस लौटते वक्त कार पेड़ से टकराई और उसमें भीषण आग लग गई। कार सवार चार लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई।
घटना टिमरनी थाना क्षेत्र में नौसर गांव के नजदीक होना बताई जा रही है। कार रफ्तार में थी और बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई। पेड़ से टकराते ही कार में आग लग गई। इस दौरान कार में बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला।
मृतकों में पति-पत्नी समेत एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं। एडिशनल एसपी राजेश्वरी महोबिया के मुताबिक मृतकों के नाम अखिलेश कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, शिवानी कुशवाहा, आदर्श चौधरी हैं। सभी सभी बरकला चारखेड़ा गांव के रहने वाले वाले हैं।
मृतकों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। इनमें से मृतक राकेश 6 महीने पहले शादी हुई थी। उसकी ससुराल भेरुन्दा क्षेत्र में थी। घटना के खबर लगते ही मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा और दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया।
फिर कार के अंदर जिंदा जले लोगों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर लगते ही मृतकों के परिजन गहरे शोक में डूब गए। घटना कैसे हुई अब इस मामले की पुलिस विस्तार से जांच में जुट गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications