'हर घर तिरंगा अभियान आज से शुरू', CM शिवराज ने जुमेराती पोस्ट ऑफिस पर फहराया झंडा
भोपाल, 13 अगस्त। देश में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। मध्य प्रदेश में आज इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की। मुख्यमंत्री ने जुमेराती पोस्ट ऑफिस, भोपाल से प्रदेश में 'हर घर तिरंगा' अभियान का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज यह ऐतिहासिक अवसर है। जुमेराती पोस्ट ऑफिस 'विलीनीकरण आंदोलन' के संघर्ष का प्रतीक है।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत मध्य प्रदेश में 1.51 करोड़ तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कुछ दिन पहले बड़ी झील में तिरंगा फहराकर लोगों से अभियान को सफल बनाने की अपील की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा हम सबकी आन, बान और शान है। इसके गौरव और सम्मान में ही हर भारतीय का मान है। आज से हर घर तिरंगा अभियान प्रारंभ हो गया है। भारत माता की जय! वंदे मातरम्!
कारम डैम को लेकर की समीक्षा बैठक
इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्माणाधीन बांध से सीपेज के कारण कारम डैम में जो परिस्थितियां उत्पन्न हुई हैं, उसको लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा कि मैं स्थितियों पर निरंतर नजर रख रहा हूं। हमारे जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट एवं स्थानीय मंत्री कल से ही बांध पर हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थितियों पर काबू पाया जा सके, इसको लेकर आईआईटी रुड़की एवं बांध सुरक्षा के राष्ट्रीय विशेषज्ञों का भी मार्गदर्शन हमें प्राप्त हो रहा है। भोपाल कंट्रोल रूम से सीएस एवं एसीएस जल संसाधन एवं गृह, दोनों निरंतर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
वहीं, हमारे ईएनसी एवं अन्य इंजीनियर व विशेषज्ञों की टीम, कमिश्नर, कलेक्टर एवं प्रशासनिक अधिकारी बांध स्थल एवं प्रभावित होने वाले क्षेत्र में कल से ही उपस्थित हैं। कल भी एवं आज भी मेरी आदरणीय प्रधानमंत्री जी से स्थिति को लेकर चर्चा हुई है।
ये भी पढ़ें- तिरंगे को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान, मच गया सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप












Click it and Unblock the Notifications