एमपी में आधा दर्जन पुलिस अफसरों के तबादले, ग्वालियर, सागर, रीवा के EOW एसपी आधी रात को बदले, देखें पूरी लिस्ट
MP Police Transfer: मध्य प्रदेश के सात सीनियर ईओडब्ल्यू एसपी अधिकारियों का तबादला हुआ है। आधी रात राज्य शासन ने सागर, रीवा और ग्वालियर के ईओडब्ल्यू एसपी के तबादले किए हैं। राज्य पुलिस सेवा के सात अधिकारियों के तबादले गुरुवार रात 12 बजे किए गए हैं।
एसपी, विपुस्था, लोकायुक्त संगठन (रीवा) गोपाल सिंह धाकड़ को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुरैना) एसपी, पीटीएस (सागर) दिनेश कुमार कौशल को जोनल पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, रीवा भेजा गया है।

एसपी, साइबर (इंदौर) जितेंद्र सिंह को एसपी, एटीएस (इंदौर) बनाया गया। जबकि मौजूदा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुरैना) अरविंद सिंह ठाकुर को एसपी, ईओडब्लू (रीवा) की जिम्मेदारी दी गई है।
एसपी, ईओडब्लू (ग्वालियर) बिट्टू सहगल को उप सेनानी, 13वीं वाहिनी विसबल, ग्वालियर, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय (भोपाल) दिलीप सिंह तोमर को एसपी, ईओडब्लू (ग्वालियर), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नक्सल ऑपरेशन (बालाघाट) देवेंद्र कुमार यादव को एसपी ईओडब्लू (सागर) बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications