Gwalior News: हवलदार ने मोहल्ले के लोगों को दी गाली, इस Viral Video से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले का एक वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। इसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक पुलिस हवलदार मोहल्ले वालों को किस तरह वर्दी का धौंस दिखा रहा है।
बीच सड़क पर खड़े होकर गाली देने का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जानकारी मुताबिक बच्चों के खेलने के दौरान हुए झगड़े के बाद पुलिसकर्मी ने अपनी वर्दी का रोब दिखाकर मोहल्ले वालों को जमकर खरी खोटी सुनाई है। पुलिसकर्मी का वीडियो पुलिस अधिकारियों के पास भी पहुंचा है और वीडियो की जांच पड़ताल शुरू हो गई है।

दरअसल वायरल वीडियो ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के विनय नगर सेक्टर 4 का है। यहां पुलिसकर्मी हवलदार विपिन का निवास है। बताया गया है कि हवलदार के बेटे का मोहल्ले के लड़कों से झगड़ा हो गया था इसके बाद कुछ लड़कों ने उनके बेटे के साथ मारपीट भी कर दी थी।
ड्यूटी कर हवलदार घर लौटा तो उसे घटना की जानकारी हुई तो हवलदार ने घर के बाहर निकाल कर सड़क पर खड़े होकर मोहल्ले वालों को गाली देना शुरू कर दिया। वर्दी पहनकर हवलदार ने महिलाओं के सामने ही जमकर गाली गलौज की और मोहल्ले के लड़कों को चीर कर मारने की धमकी भी दी।
पुलिस कर्मी की इस दबंगई का वीडियो यहां मोहल्ले के लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वीडियो पुलिस के आला अधिकारीयों के संज्ञान में भी आया है और पुलिस अधिकारी पूरे मामले की जांच की बात कह रहे हैं।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications