'ज्यादा मुंह मत चलाना, मार-मार के...', जब मुर्दाबाद के नारे सुन भड़की पूर्व मंत्री इमरती देवी

'ज्यादा मुंह मत चलाना, मार-मार के...', जब मुर्दाबाद के नारे सुन भड़की पूर्व मंत्री इमरती देवी

ग्वालियर, 14 अगस्त: पूर्व मंत्री और वर्तमान में लघु उद्योग निगम मध्य प्रदेश की अध्यक्ष इमरती देवी अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। हाल ही में, वो ग्वालिय पहुंची थी इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। खुद के खिलाफ नारेबाजी सुनकर इमरती देवी भड़क गई और उनका गुस्सा फूट पड़ा। तो वहीं, अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो स्थानीय लोगों को धमकाते हुए नजर आ रही हैं।

Recommended Video

    इमरती देवी की सामने आई बदजुबानी, नारे लगा रहे बीजेपी कार्यकर्ता से कहे अपशब्द
    मुर्दाबाद के नारे सुनकर भड़की पूर्व मंत्री इमरती देवी

    मुर्दाबाद के नारे सुनकर भड़की पूर्व मंत्री इमरती देवी

    सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वो शनिवार 13 अगस्त का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो के मुताबिक, जैसे ही वह (इमरती देवी) अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से उतरती है, तो दूसरी तरफ से कुछ लोग उनके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर देते हैं। खुद के खिलाफ नारेबाजी होते देखकर इमरती देवी भड़क जाती है और अपना आपा खो देती है। वो एकदम से चिल्ला बैठती हैं, पकड़ो इसे, मारो डंडे इसमें।

    मार-मार के राइट कर देंगे: इमरती देवी

    मार-मार के राइट कर देंगे: इमरती देवी

    इतना ही नहीं, वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि 'ज्यादा मुंह मत चलाना, मार-मार के राइट कर देंगे, हमें नहीं जानते अबे तुम।' दरअसल, ऐसा बताया जा रहा है पूर्व मंत्री इमरती देवी जैसे ही पिछोर इलाके में भ्रमण करने के लिए पहुंची तो नवल भार्गव के भाई बॉबी भार्गव ने इमरती देवी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। यह देखकर इमरती देवी भड़क गई। उन्होंने नारेबाजी करने वाले बॉबी भार्गव को अपशब्द कहना शुरू कर दिए। वे शब्दों की मर्यादा भी भूल गईं। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया।

    तहसीलदार दीपक शुक्ला को भी लगाई फटकार

    तहसीलदार दीपक शुक्ला को भी लगाई फटकार

    वहीं, जब इमरती देवी को इस बात की जानकारी हुई कि डबरा के तहसीलदार दीपक शुक्ला भी यहां मौजूद हैं, तो उन्होंने तुरंत दीपक शुक्ला को बुलवाया और उन्हें कड़ी फटकार लगाई। इस दौरान उन्होंने तहसीलदार को वहां से भगा दिया। हालांकि, दीपक शुक्ला अपनी ड्यूटी की बात कहते रहे, लेकिन इमरती देवी ने कहा कि उनकी कलेक्टर से बात हो गई है दीपक शुक्ला कि यहां पर कोई ड्यूटी नहीं है। इसके बाद उन्होंने दीपक शुक्ला को वहां से चलता कर दिया।

    मीडिया से बात करते हुए कही ये बात

    मीडिया से बात करते हुए कही ये बात

    तहसीलदार दीपक शुक्ला भी इमरती देवी का यह रूप देख कर चुपचाप वहां से चले गए। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कोई एससी की महिला को गाली देगा तो एससी की महिला कैसे चुप बैठेगी, किसी का मुंह चलता है तो किसी के हाथ चलते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिना ड्यूटी के तहसीलदार दीपक शुक्ला उनके प्रत्याशी को हराने के लिए वहां पहुंचे थे। वे इस पूरे मामले की शिकायत ज्योतिरादित्य सिंधिया और सीएम शिवराज सिंह चौहान से भी करेंगी।

    इमरती देवी का काफी पुराना है विवाद से नाता

    इमरती देवी का काफी पुराना है विवाद से नाता

    आपको बता दें कि इमरती देवी का विवादों से पुराना नाता है। इमरती देवी पहले भी कई बार अपनी हरकतों और बयान बाजियों के चलते सुर्खियों में रह चुकी हैं। वे कभी नरेंद्र सिंह तोमर को मुख्यमंत्री बता देती हैं तो कभी कुछ ऐसा कर डालती हैं कि सभी हैरान रह जाते हैं। सुर्खियों में रहने वाली इमरती देवी एक बार फिर अपने तीखे तेवरों के कारण मीडिया की सुर्खियों में छाई हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+