बच्चों को पढ़ाने की बजाय क्लासरूम की बेंच पर सो गए गुरुजी, खर्राटे मारते हुए Video Viral
Sheopur News: मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के एक सरकारी स्कूल के टीचर का क्लासरूम में कुर्सी पर लेते हुए का वीडियो वायरल हुआ है। क्लास में बच्चे जमीन पर बैठकर आपास में बातें कर रहे हैं और गुरुजी आराम से खर्राटे मार रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो श्योपुर जिले की विजयपुर तहसील में संचालित सीएम राइज स्कूल का है। वीडियो बीते सोमवार का है। स्कूल में पदस्थ शिक्षक रघुवीर गुप्ता कक्षा पांचवी में बच्चों को पढ़ाने की बजाय बेंच पर लेटकर सो गए हैं। खास बात यह रही कि इस दौरान क्लास में कई बच्चे मौजूद थे।

वीडियो में साफ तौर देख सकते हैं कि एक बच्चा टीचर रघुवीर गुप्ता से कुछ पूछने के लिए पास जाता है। लेकिन, शिक्षक ने बच्चे के सवाल का जबाव देना उचित नहीं समझा और मजे से नींद लेते नजर आ रहे हैं।
इस मामले में विजयपुर ब्लॉक के बीईओ हरिशंकर गर्ग का कहना है कि यह वीडियो जिस संस्था का है, वहां के प्रभारी से बात करके संबंधित शिक्षक के संबंध में जानकारी ली जाएगी और अगर ड्यूटी के दौरान कोई शिक्षक क्लास रूम में सो रहा है तो गलत है। जांच के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications