मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे गुरमीत सिंह, पिता पटना हाई कोर्ट के जज रहे
MP News: सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने देश के 8 अलग-अलग हाई कोर्ट में नए के जस्टिसों की नियुक्ति की सिफारिश की है। बता दे गुरमीत सिंह संधावालिया मध्य प्रदेश से पहले हरियाणा और पंजाब के हाईकोर्ट के बीच जस्टिस रह चुके हैं।
चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने दिल्ली, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख मध्य प्रदेश केरल मेघालय और मद्रास हाई कोर्ट के लिए चीफ जस्टिस के नाम की सिफारिश की है।

केंद्र सरकार से मंजूरी मिलते ही इसकी नियुक्ति की राह साफ हो जाएगी। भारत के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, न्याय मूर्ति संजीव खन्ना और न्याय मूर्ति बीआर गवई की कॉलेजियम द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया। चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने इसका प्रस्ताव भेजा था।
प्रस्ताव में कहा गया पंजाब और हरियाणा राज्यों के लिए हाई कोर्ट देश के सबसे बड़े उच्च न्यायालय में से एक है। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश को चीफ जस्टिस के रूप में नियुक्त करना उचित होगा इसलिए कॉलेजियम न्यायमूर्ति जीएस संधावालिया को एमपी हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश करता है।
पिता पटना हाई कोर्ट के जज रहे
चीफ जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालिया एक कानूनी परिवार से आते हैं। उनके पिता 1978 से 1983 तक पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट 1983 से 1986 तक पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहे। 1 नवंबर 1965 को गुरमीत सिंह संधा बलिया का जन्म हुआ। 1986 में उन्होंने डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ से बीए ऑनर्स किया। इसके बाद 1989 में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से एलएलबी की पढ़ाई की।












Click it and Unblock the Notifications