सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- EVM की गड़बड़ी थी तो कांग्रेस छिंदवाड़ा में कैसे जीत गई ?
MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस द्वारा लगातार EVM पर सवाल खड़े करने को लेकर जमकर निशाना साधा है। शिवराज ने कहा कि कांग्रेस नेता एबीएम का बहाना बना रहे हैं यदि ईवीएम में गड़बड़ी होती तो बंटी बना को 4000 वोट से पीछे कैसे रहने देते। खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ईवीएम ने नहीं, बल्कि आपके अहंकार ने आपको हरा दिया।
सीएम शिवराज ने कहा कि कर्नाटक में सरकार बनने के बाद मध्य प्रदेश में सरकार बनाने के सपने देख रहे थे। आपस में विभाग बांटने लगे थे कांग्रेसी नेता। लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को 29 सिम जीत कर देंगे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है दिग्विजय कहते थे कि मंदिर निर्माण की तारीख नहीं बताएंगे। लेकिन अब 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में चमत्कार हो रहा है।

बता दे भाजपा को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली बंपर जीत के बाद शुक्रवार को सीएम शिवराज गुना जिले की राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे थे। गुना और राजगढ़ क्षेत्र पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है, लेकिन इस बार भाजपा ने यहां पर भी भाजपा ने इस बार अच्छी जीत हासिल की है। इस दौरान सीएम शिवराज ने यहां पर रोड शो भी किया था, जिसमें भारी भीड़ उमड़ी।
सभा के दौरान लाडली बहना योजना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरी लाड़ली बहनों 10 तारीख फिर आ रही है। मैंने राशि ₹1000 से बढ़ाकर ₹1250 की है, जिसे आगे ₹3000 तक ले जाऊंगा। मैं एक-एक वचन को पूरा करूंगा। लाड़ली बहना' के बाद अब 'लखपति बहना' का सफर भी शुरू होगा। लाड़ली बहनों, तुम्हारा भाई तुम्हारे जीवन में कभी अंधेरा नहीं रहने देगा।'
सीएम शिवराज ने कहा कि पूरा मध्यप्रदेश मेरा परिवार है। परिवार की बेहतरी के लिए दिन और रात काम करते रहूंगा। जनता की आंखों में आंसू न रहे, उनके चेहरों पर मुस्कुराहट आए और हर एक की जिंदगी बेहतर बन जाए तो मेरी जिंदगी भी सफल हो जाएगी। सीएम शिवराज ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में चमत्कार हो रहा है। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य और दिव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications