प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एथेंस ग्रीस में अपने भाषण में सागर के संत रविदास मंदिर का उल्लेख किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शुक्रवार को ग्रीस (Greece) की राजधानी एथेंस (Athens) में सागर में संत रविदास जी के स्मारक के भूमि पूजन का जिक्र किया। पीएम मोदी ने भारतीय जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे मध्यप्रदेश के सागर में संत रविदास जी के स्मारक का भूमि पूजन करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने कहा कि यह स्मारक 300 नदियों के जल एवं 50 हजार गांवों की मिट्टी से तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संत रविदास जी का जन्म काशी में ही हुआ था। मुझे संत रविदास जी की जन्मस्थली काशी में भी विभिन्न सुविधाओं के विस्तार का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी की शिक्षा से जनमानस को नया ऊर्जा प्राप्त होती है और इसी ऊर्जा से हम सब आगे बढ़ रहे हैं।
PM Narendra मोदी ने एथेन्स ग्रीस में अपने भाषण में सागर के संत रविदास स्मारक का उल्लेख किया. pic.twitter.com/szWlVnMyLa
— chaitanya soni (@chaitan52783689) August 25, 2023
Recommended Video
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अपने संबोधन में सागर और संत रविदास जी के निर्मित होने वाले स्मारक का उल्लेख किए जाने पर लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह, राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने प्रसन्नता जताई है। मंत्रियों ने कहा कि आज सागर जिला अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरांवित हुआ है। जिले के विधायक शैलेंद्र जैन, प्रदीप लारिया, महेश राय ने भी इसे सागर जिले के लिए गौरव का क्षण बताया है ।संभागीय कमिश्नर डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने भी सागर का जिक्र करने पर प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।












Click it and Unblock the Notifications