'बेर के जैसे टपक रहे', कांग्रेस से BJP में आने वाले नेताओं के लिए ये क्या बोल गए गोपाल भार्गव

कांग्रेस से बीजेपी में आने वाले नेताओं का सिलसिला जारी है, जहां लगातार कांग्रेस से नेता बीजेपी में आ रहे हैं, और BJP का दामन थाम रहे हैं. वहीं अब BJP नेताओं के अलग-अलग तरह के बयान भी इसे लेकर सामने आ रहे हैं, जहां हाल ही में पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव और ललिता यादव ने बेहद चौंकाने वाला बयान दलबदल को लेकर दिया है.

राजधानी भोपाल में लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जहां बैठक में शामिल हुए पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव और ललिता यादव ने कांग्रेस से बीजेपी में आ रहे नेताओं पर बड़ा बयान दे दिया है, जहां ललिता यादव ने कहा कि, कांग्रेस से बीजेपी में आ रहे नेताओं को एडजस्ट होना पड़ेगा।

Bhopal

पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, कोई नाराज नहीं हो रहा, ना कोई साइट इफेक्ट है. सब इफेक्ट ही इफेक्ट है। साइड इफेक्ट कुछ भी नहीं है, जिस तरह से कांग्रेस के लोग शामिल हो रहे हैं। मुझे लगता है, जैसे पकी हुई बेरी होती है, हिलाते हैं तो बेर टपकते हैं, वैसे टपक-टपक कर सभी आ रहे हैं।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो कांग्रेस से बीजेपी में आने वाले नेताओं का सिलसिला जारी है, जहां लगातार कांग्रेस से नेता बीजेपी में आ रहे हैं, और बीजेपी का दामन थाम रहे हैं. वहीं अब बीजेपी नेताओं के अलग-अलग तरह के बयान भी इसे लेकर सामने आ रहे हैं।

क्लस्टर प्रभारियों की बैठक संपन्न

लोकसभा चुनाव की तैयारियों का आगाज हो चुका है, जहां बीजेपी लगातार लोकसभा चुनाव को रिकॉर्ड मतों से जीतने की तैयारी में जुटी हैं. इसी को लेकर राजधानी भोपाल में बीजेपी की महत्वपूर्ण क्लस्टर प्रभारी बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन नेताओं ने जीत का खास प्लान तैयार किया है. राजधानी भोपाल में आयोजित कलस्टर प्रभारी की बैठक में सीएम डॉ. मोहन यादव, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ल, कैबिनेट मंत्री और कलस्टर प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल समेत तमाम नेता मौजूद रहे.

ये भी पढ़े- Indore News: किस काम में कलाकार हैं कैलाश विजयवर्गीय, सज्जन सिंह वर्मा ने खोला राज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+