ट्रांसफर के इंतजार में बैठे कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मंत्रियों को जिलों के प्रभार मितले ही हटेगी रोक
MP News: मध्य प्रदेश में ट्रांसफर पोस्टिंग पर बैन जारी है। लेकिन अब ऐसे कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, कल अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आने वाले और माना जा रहा है कि नतीजे आने के बाद कैबिनेट की मंत्रियों को जिलों का प्रभार दिया जाएगा।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी भाजपा संगठन की राय ली जा रही है इसके बाद प्रदेश सरकार मंत्रियों को जिले का प्रभार सौंप सकती है। प्रभार मिलते ही तबादलों से रोक हटा दी जाएगी। और ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए आवेदन शुरू हो जाएंगे। दिन में प्रभारी मंत्री के अनुशंसा महत्वपूर्ण होती है यही वजह है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जल्द मंत्रियों को उनके जिलों का प्रभार सौंपेंगे।

बता दे अमरवाड़ा में चुनावी सभा के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस बात के संकेत भी दिए थे। उन्होंने कहा था कि मंत्री संपतियां उइके को छिंदवाड़ा का प्रभार दिया जाएगा।
सीएम मोहन यादव ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रभारी मंत्री 15 अगस्त को अपने-अपने जिलों में झंडा वंदन करेंगे। इस कार्य को संभालने के लिए इसी माह में प्रभारी मंत्रियों को जिले का प्रभार सौंपा जाएगा।
इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री डॉ यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद ने एक बैठक भी की है। मंत्रियों को प्रभार सौंपने से पहले केंद्रीय नेतृत्व को भी सूचित किया गया है। वहां, जहां भाजपा का जनाधार कमजोर है, उन जिलों का प्रभार वरिष्ठ मंत्रियों को सौंपा जाएगा। ये मंत्री जिलों में सरकार और पार्टी के बीच संबंध बनाए रखेंगे और उनका प्रयास होगा कि अगले चुनाव में पार्टी का जनाधार पूरी तरह से मजबूत किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications