MP News: लाडली बहनों के लिए खुशखबरी, मिलते रहेंगे 1250 रुपए, महिला बाल विकास का बजट 9000 करोड़ रुपये
MP News: मध्य प्रदेश सरकार लाडली बहन योजना में 1250 रुपये की राशि को जारी रखेगी, हालांकि इस राशि को बढ़ाया नहीं जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना में राशि बढ़ाने का ऐलान किया था, जिसमें ₹3000 तक की बात कही गई थी।
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 1 अप्रैल से 31 जुलाई तक के लिए अंतरिम बजट पेश किया है, जिसमें महिला बाल विकास विभाग को 9000 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि दी गई है। इस लेखानुदान में 1 लाख 45 हजार करोड़ की राशि के अंतर्गत विभागों को अप्रैल से जुलाई 2024 तक विभिन्न योजनाओं में खर्च के लिए धन आवंटित की गई है।

महिला बाल विकास विभाग को 9437 करोड़ रुपए का खर्च करने के लिए दिया गया है, जिसमें से 6450 करोड़ रुपए का खर्च लाड़ली बहना योजना पर होगा। बाकी राशि का उपयोग विभाग की अन्य योजनाओं में होगा।
कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत ने महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया से लाड़ली बहनों की राशि बढ़ाने की मांग की थी, जिसका जवाब मंत्री निर्मला भूरिया ने नकारा। तत्कालीन मुख्यमंत्री ने राशि को धीरे-धीरे बढ़ाने की घोषणा की थी, लेकिन इसकी समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
अंतरिम बजट में स्कूल शिक्षा विभाग को सबसे अधिक धन दिया गया है, जबकि विमानन विभाग को सबसे कम धन दिया गया है। नगरीय प्रशासन, पंचायत, और PWD विभाग को भी राशि दी गई है, जो इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर ध्यान केंद्रित करता है।












Click it and Unblock the Notifications