MP Election में बरामद कैश-गोल्ड-ड्रग्स की उतनी जब्ती, जितने में फिल्म एक्टर देव आनंद का बिका था बंगला
MP election: चुनाव कोई भी हो धनबल, बाहुबल की चर्चा जरुर होती हैं। निर्वाचन विभाग की मुस्तैदी के बावजूद कई लोग इसका इस्तेमाल करते हुए चुनावी मंसूबों पर सफल होते दिखते हैं। मध्य प्रदेश में मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब इसी की चर्चा हैं।
रिजल्ट आने तक राजनीति प्रेमियों के बीच खाली वक्त में यह जानने की भी जिज्ञासा हैं, कि इस बार आचार संहिता लागू होने के बाद वोटिंग तक निर्वाचन विभाग ने कितना कैश-गोल्ड और शराब की बरामदगी की।
तो हम आपको बताने जा रहे है कि एमपी विधानसभा चुनाव में इस बार नकदी समेत चुनाव प्रभावित करने वाले अन्य बड़े साधन कितनी रकम के बराबर जब्त किए? आंकड़े आपको जरुर हैरान करेंगे। इस बार कैश समेत उतनी बरामदगी हुई, जितने में दिवंगत फिल्म एक्टर देव आनंद का मुंबई जुहू का बंगला बिका था।

जानकारी के मुताबिक एक रियल एस्टेट कंपनी ने देव आनंद का वह बंगला खरीदा था। जिसकी लगभग साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये में डील हुई थी। एमपी चुनाव में भी इस बार निर्वाचन विभाग ने पूरे प्रदेश से इतनी ही रकम के बराबर गोल्ड, शराब, ड्रग्स समेत कैश की जब्ती बनाई हैं।
9 अक्टूबर को राज्य विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से मध्य प्रदेश में 40.18 करोड़ रुपये की नकदी और शराब ड्रग्स आभूषण और अन्य सामान कुल मिलाकर लगभग 300 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं। इसकी जानकारी एक शीर्ष अधिकारी द्वारा सामने आई है।
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने कहा कि चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद आचार संहिता लागू होने के बाद से राज्य भर में प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि फ्लाइंग सर्विलांस टीम, स्टेटिक सर्विलांस टीम और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा लगभग 339.95 करोड़ रुपये की अवैध शराब, नशीली दवाएं, नकदी, कीमती धातुएं, सोना, चांदी, आभूषण और अन्य सामग्री जब्त की गई है।
राजन ने कहा, 9 अक्टूबर से 16 नवंबर तक इन संयुक्त टीमों ने 40.18 करोड़ रुपये नकद, 65.56 करोड़ रुपये की 34.68 लाख लीटर अवैध शराब, 17.25 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ, 92.76 करोड़ रुपये के सोना, चांदी और अन्य कीमती धातुएं, 124.18 करोड़ रुपये की सामग्री जब्त कीं। अधिकारियों ने बताया कि 2018 के चुनावों में, जब आदर्श आचार संहिता लागू थी, उस अवधि के दौरान ऐसी कार्रवाई में कुल मिलाकर 72.93 करोड़ रुपये की नकदी और अन्य वस्तुएं जब्त की गईं।












Click it and Unblock the Notifications