'थोड़ी सी जो पी ली है..' नशे में युवती ने घंटों मचाया उत्पात, सड़क पर हो गई लोटपोट, Video हुआ Viral

मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक युवती का शराब के नशे में धुत्त हंगामा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती बीच बाजार नशे में लोगों से झड़प करती, सड़क पर लोटपोट होती नजर आ रही है। बताया जा रहा कि युवती का यह ड्रामा काफी देर तक चला, जिसके बाद महिला पुलिस युवती को पड़कर ले गई।

जानकारी अनुसार, यह वीडियो सागर जिले के गुजराती बाजार अंतर्गत शिमला होटल के सामने का है। जहां शुक्रवार देर शाम एक युवती ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। वीडियो में लड़की कभी राह चलते लोगों की बाइक गिरा रही है तो कभी जमीन पर लेटकर तमाशा कर रही है। लोग उससे बचने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन युवती नशे में किसी की एक नहीं सुन रही है।

drunk girl created ruckus in Gujarati market of sagar district video went viral on social media

इस दौरान वहां लोगों की भीड़ लग जाती है। भीड़ में से ही कुछ लोग युवती का वीडियो बना लेते हैं। इसी बीच वहां पुलिस भी पहुंच जाती है, जो इस लड़की को समझाने का काफी प्रयास करते हैं। लेकिन युवती पुलिसकर्मियों की भी नहीं सुनती और हंगामा मचाती रहती है। जिसके बाद महिला पुलिसकर्मी युवती को पड़कर स्वास्थ्य केंद्र ले जाती हैं। वहीं युवती कहां की रहने वाली है? क्या नाम है? यह पहचान नहीं हो पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+