G-20 Summit: पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन पी-151 को देख रोमांचित हुए G20 के विदेशी मेहमान

पन्ना टाइगर रिजर्व शनिवार को विदेशी मेहमानों की चहलकदमी से गुलजार था, जी-20 समिट के लिए देश-दुनिया के कोने-कोने से आए डेलीगेट्स, राजनेता यहां जंगल सफारी के लिए पहुंचे थे।

Panna: टाइगर सफारी का आनंद लेने पहुंचे जी-20 में आए विदेशी मेहमान

G-20 Summit: मप्र का पन्ना टाइगर रिजर्व में विदेशी मेहमान टाइगरों को देखकर खूब रोमांचित नजर आए। करीब 29 देशों के राजनेता, अधिकारी यहां टाइगर सफारी के लिए पहुंचे थे। सुबह पन्ना टाइगर रिजर्व की विशेष गा​ड़ियों में इनको पीटीआर ले जाया गया। वन विभाग के अधिकारी और गाइड ने इनको बाघों के ​बसेरों की सैर कराई। बाघों को देखकर विदेशी मेहमान खासे रोमांचित नजर आ रहे थे। सुबह से दोपहर तक मेहमानों ने मॉर्निंग सफारी का आनंद लिया।

Panna: टाइगर सफारी का आनंद लेने पहुंचे जी-20 में आए विदेशी मेहमान


पन्ना टाइगर रिजर्व शनिवार को विदेशी मेहमानों से गुलजार था। जी-20 समिट के लिए सदस्य देश और मेहमान देशों व अंतरराष्ट्रीय संगठनों के सदस्य पन्ना के बाघों के घर दीदार करने पहुंचे थे। मप्र शासन और पन्ना टाइगर रिजर्व रिजर्व का भ्रमण कराने का प्रोग्राम और तैयारियां पहले से कर रखी थीं। सुबह मडला गेट से सभी मेहमानों को टाइगर सफारी के लिए ले जाया गया था। सुबह-सुबह जंगल में घास के मैदान और जलस्रोतों के आसपास टाइगर का मूवमेंट ज्यादा होता है, इस कारण टाइगर रिजर्व ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत विदेशी मेहमानों को जंगल में टाइगर के ठिकानों के आसपास सैर कराई। इस दौरान अलग-अलग लोकेशन पर कई टाइगर नजर आए। हालांकि इस दौरान शावक सामने नहीं आए। पी-151 तो मानों विदेशी मेहमानों से मिलने ही सामने आई थी। सड़क किनारे घास में वह काफी देर तक शांत भाव से सैलानियों के वाहनों के आसपास डटी रही। ऐसा लग रहा था, मानो वह भी विदेशी मेहमानों का दीदार करने आई हो।

डायरी में अनुभवों को साझाा किया

Recommended Video

    जी-20 देशों के प्रतिनिधि पहुंचे पन्ना टाइगर रिजर्व,बाघिन का दिदार कर हुए उत्साहित

    पन्ना टाइगर रिजर्व में वाइल्ड लाइफ और टाइगर सफारी का आनंद लेने आए विदेशी मेहमानों ने पीटीआर के अंदर टाइगर सफारी का रोमांच, टाइगर को देखने का अनुभव, वाइल्ड लाइफ की दुनिया देखकर उन्हें कैसा लगा इसके अनुभव साझा किए हैं। स्पेन के प्रतिनिधि ने लिखा मैंने कभी सोना नहीं था कि अपने जीवन में एक बाघ को इतने नजदीक से देख सकूंगा। यह मेरा पसं​दीदा जानवर है। मेहमानों ने खास तौर से बाघिन पी 151 का उल्लेख अपने कमेंट्स में किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+