G-20 Summit: एयरपोर्ट पर बुंदेली कलाकारों संग खूब नाचे रसियन, अमेरिकन, जापानी, कोरियाई मेहमान
जी-20 संस्कृति समूह की बैठक खजुराहो आयोजित हो रही हैं। इसके लिए 29 देशों से डेलीगेट्स फ्लाइट से पहुंचे। खजुराहो एयरपोर्ट पर इनका लोक नृत्य, वाद्ययंत्रों से स्वागत किया गया। मेहमान खुद को थिरकने से रोक नहीं सके।

भारत को जी-20 समूह की मेजवानी मिलने के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में बैठकें प्रारंभ हो गई हैं। मप्र में इंदौर के बाद अब खजुराहो में संस्कृति समूह की बैठकें प्रारंभ हो गई हैं। बुधवार को सदस्य व मेहमान देशों के प्रतिनिधियों का आना प्रारंभ हो गया है। हवाई अड्डे पर मेहमानों का बुंदेली परंपरा से स्वागत किया गया। इस दौरान विदेशी मेहमान लोक कलाकारों को आकर्षक डांस करते देख खुद को रोक नहीं सके और एयरपोर्ट पर ही मेहमानों के साथ जमकर डांस किया। बता दें कि करीब 29 देशों के प्रतिनिधी खजुराहो पहुंच रहे हैं।
Recommended Video

चाइना, जापान, अमेरिका, रसिया सभी खूब नाचे
जी-20 समूह की बैठक में शामिल होने के लिए सदस्य और मेहमान देशों के प्रतिनिधि खजुराहो पहुंच रहे हैं। इनमें चाइना, जापान, अमेरिका, रसिया, अफ्रीका, कोरिया सहित तमाम देशों के प्रतिनिधि शामिल हैं। जैसे ही प्लाइट एयरपोर्ट पर लैंड हुई, प्रतिनिधि बाहर आए तो बुंदेली वाद्ययंत्र ढपली, रमतूला, नगड़िया की थाप पर नाच रहे लोक कलाकारों के साथ के विदेश भी खूब नाचे।

दुनिया की दो तिहाई आबादी के प्रतिनिधि खजुराहो पहुंचे
जी-20 समिट संस्कृति समूह की खजुराहो में आयोजित बैठक के लिए भारत सहित 20 देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इनके अलावा मेहमान देश भी शामिल किए गए हैं। जिन देशों के प्रतिनिधि आ रहे हैं उनमें अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चाइना, फ्रांस, जर्मनी, इंडिया, इंडोनेशिया, इटली, जापान, रिपलिक ऑफ कोरिया, मैकसिको, रसिया, साउदी अरब, साउथ अफ्रीका, तुर्कीये, यूनाईटेड किंगडम, ब्रिटेन, अमेरिका शामिल हैं। इन देशों में दुनिया की दो तिहाई आबादी रहती है। यह बैठक इन्हीं देशों के सांस्कृतिक कार्य समूह की बैठक है।

धरोहरों को वापस लाना भी एजेंडे का हिस्सा है
जी-20 देशों की सांस्कृतिक कला समूह की इस बैठक का उद्देश्य चार मुद्दों पर मंथन करना है। पहला जी-20 देशों से अवैध तरीके से बाहर ले जाई गईं धरोहरों को वापस उनके मूल देशों तक लाना है। इसके अलावा हमारी जीवंत धरोहर, सामाजिक ज्ञान, कला को शासकीय योजनाओं के केन्द्र में प्राथमिकता से रखना। कला और सृजन से जुड़े व्यवसायों और रोजगारों को बढ़ाना। चौथा तकनीक के मायम से कला और संस्कृति के क्षेत्र को विकसित और संरक्षित करना है।

सीएम और केंद्रीय मंत्रियों ने किया स्वागत
खजुराहो एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले विदेशी मेहमानों का बुधवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक, प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, सांसद वीडी शर्मा सहित अन्य प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। बता दें कि जी किशन रेड्डी जी-20 बैठकों के लिए विशेष रुप से दो दिन से खजुराहो में व्यवस्थाओं को देख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications