MP News: आंगनबाड़ी से लेकर संविदा कर्मचारी भी आयुष्मान के दायरे में, स्वास्थ्य विभाग ने लिया बड़ा निर्णय

मध्य प्रदेश में पहली बार कर्मचारियों के स्वास्थ्य को लेकर स्वास्थ्य महकमा ने संवेदनशीलता का परिचय दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, संविदा कर्मचारी, रोजगार सहायक, कोटेदार सहित अन्य कर्मचारियों को आयुष्मान कार्ड से जोड़ने का आदेश जारी किया है।

आयुष्मान योजना के तहत कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को उपचार के लिए परेशान नहीं होना होगा। संविदा कर्मचारी भी गंभीर बीमारियों को उपचार आयुष्मान कार्ड के जरिए प्रदेश के किसी भी पात्र निजी अस्पताल में आसानी से कर सकते हैं। इससे पहले कर्मचारियों को इलाज के नाम पर लाखों रुपए खर्च करने पड़ते थे पहली बार इन्हे स्वास्थ्य योजना का लाभ मिलने जा रहा है।

From Anganwadi to contract workers also under the ambit of Ayushman decision of Health Department

सरकारी चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को अभी भी योजना का लाभ नहीं

अभी भी सरकारी विभाग में पैड्स चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण उन्हें गंभीर बीमारियों में लाखों पर खर्च करना पड़ते हैं। लेकिन आयुष्मान योजना का उन्हें लाभ नहीं मिल पाता है, जबकि उनका जीवन स्तर गरीबों के समान ही होता है लेकिन सरकारी कर्मचारी होने के कारण उन्हें आयुष्मान जैसी योजना का लाभ नहीं मिल पाता है। सरकारी कर्मचारी होने के कारण उनके परिजनों को भी इसका लाभ नहीं मिल पाता है।

10 साल से लगा रहे थे गुहार

संविदा कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और रोजगार सहायक स्वास्थ्य बीमा से खुद को जोड़ने के लिए पिछले 10 साल से सरकार से मांग कर रहे थे। इन लोगों की हमेशा यही शिकायत रहती थी कि एक बिल्डिंग में शासकीय कर्मचारी और हम लोग भी काम करते हैं, लेकिन हमें स्वास्थ्य बीमा जैसी किसी योजना का लाभ नहीं मिलता है।

16 लाख लोगों को मिलेगा इसका फायदा

मध्य प्रदेश की चार लाख कर्मचारियों को जहां आयुष्मान योजना का लाभ मिलने जा रहा है तो वहीं कर्मचारियों के ऊपर आश्रित परिवार के सदस्यों को भी स्वास्थ्य लाभ मिलने जा रहा है। प्रदेश के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए स्वास्थ्य विभाग धीरे-धीरे सभी लोगों को जोड़ने की कवायद शुरू कर रहा है।

1 साल बाद आदेश हुआ जारी

4 जुलाई 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी में स्थित लाल परेड ग्राउंड में सभा के दौरान यह घोषणा की थी कि संविदा कर्मचारियों सहित अन्य कर्मचारियों को आयुष्मान योजना से जोड़ा जाएगा। 22 जुलाई 2023 को जीडी ने इस मामले को लेकर आदेश जारी किया था। जीडी के आदेश के 1 साल के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कर्मचारियों को आयुष्मान कार्ड योजना से जोड़ने का आदेश जारी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+